सोने के दाम में आई गिरावट, हुआ इतना सस्ता
आभूषण विनिर्माताओं की कमजोर मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार को 100 रुपये टूटकर 31,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।
नयी दिल्ली: आभूषण विनिर्माताओं की कमजोर मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार को 100 रुपये टूटकर 31,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. वहीं औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की छिटपुट मांग से चांदी 37,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही. कारोबारियों ने कहा कि आभूषण विनिर्माताओं तथा फुटकर विक्रेताओं की मांग घटने से घरेलू बाजार में सोने में गिरावट आई. हालांकि, वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से यह गिरावट सीमित रही.
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.07 प्रतिशत चढ़कर 1,196.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14.20 डॉलर प्रति औंस रही. राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 100-100 रुपये के नुकसान से क्रमश: 31,450 रुपये और 31,300 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया.
यह भी पढ़े: यहां 90 रुपये लिटर बिक रहा है पेट्रोल
कल के कारोबार में सोना 200 रुपये चढ़ा था. गिन्नी के भाव सीमित सौदों के बीच 24,500 रुपये प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे. वहीं दूसरी ओर चांदी हाजिर 37,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर कायम रही. साप्ताहिक डिलिवरी के भाव हालांकि 80 रुपये चढ़कर 37,405 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2018 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

