PM Kisan Yojana: किसानों को आज मिलेगी 19वीं किस्त, ऐसे चेक करें पीएम किसान योजना की स्टेटस
आज पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी होगी. किसानों को 2,000 रुपये सीधे बैंक खाते में प्राप्त होंगे, लेकिन लाभ उठाने के लिए e-KYC अनिवार्य है. किसान pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर 'Beneficiary Status' विकल्प के माध्यम से अपना नाम सूची में चेक कर सकते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के भागलपुर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे. इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ रहेंगे. कार्यक्रम दोपहर करीब 2:15 बजे आयोजित किया जाएगा, जहां लाखों किसानों की भागीदारी की उम्मीद है. इस दौरान प्रधानमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे.
पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि तीन किस्तों में प्रदान की जाती है, जिसमें हर चार महीने में 2,000 रुपये किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर किए जाते हैं.
ई-केवाईसी अनिवार्य
योजना का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी है. अगर किसी किसान ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो वे इस किस्त से वंचित हो सकते हैं. इस योजना के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता, जमीन से जुड़े दस्तावेज और निवास प्रमाण पत्र आवश्यक हैं. भूमि सत्यापन भी आवश्यक है, अन्यथा योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा.
ऐसे करें अपना नाम चेक
- आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
- 'Farmers Corner' सेक्शन में 'Beneficiary Status' विकल्प चुनें.
- राज्य, जिला, उप-जिला और गांव की जानकारी भरें.
- 'Get Report' पर क्लिक करें.
- आपकी स्क्रीन पर लाभार्थी सूची आ जाएगी, जहां आप अपना नाम देख सकते हैं.
- अगर आपका नाम सूची में नहीं है, तो 'Farmers Corner' सेक्शन में जाकर जरूरी जानकारियां अपडेट करें.
सहायता के लिए संपर्क करें
अगर किसी किसान को इस योजना से जुड़ी कोई समस्या हो, तो वे नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों या ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:
- ईमेल: pmkisan-ict@gov.in
- टोल-फ्री नंबर: 1800115526
- अन्य हेल्पलाइन: 155261, 011-23381092
इन माध्यमों से किसान अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं और योजना का पूरा लाभ उठा सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2025 08:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

