EPFO पोर्टल हुआ डाउन: पीएफ निकासी, पासबुक और उमंग ऐप सेवाएं अब 2 जुलाई से होंगी बहाल

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने तकनीकी अपग्रेड के चलते ऑनलाइन सेवाओं के निलंबन को एक दिन के लिए और बढ़ा दिया है. अब पीएफ क्लेम और पासबुक जैसी डिजिटल सेवाएं 2 जुलाई 2026 से उपलब्ध होंगी.

EPFO Portal Down (Photo Credits: epfindia.gov.in)

EPFO Portal Down: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation) (EPFO) के करोड़ों अंशधारकों (सब्सक्राइबर्स) के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है. ईपीएफओ ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करने के लिए ऑनलाइन सेवाओं के निलंबन को एक दिन के लिए और बढ़ा दिया है. इसके चलते जो सेवाएं पहले 1 जुलाई को बहाल होने वाली थीं, वे अब 2 जुलाई 2026 को रात 12:00 बजे (00:00 बजे) से चालू होंगी. ईपीएफओ के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर जारी नए नोटिस में इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है.

यह अस्थायी शटडाउन 26 जून को शुरू हुआ था, जो ईपीएफओ के डिजिटल बुनियादी ढांचे की गति, स्थिरता और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे बड़े सिस्टम माइग्रेशन (प्रणाली स्थानांतरण) का हिस्सा है. यह भी पढ़ें: EPFO 3.0 PF Withdrawal Limit Explained: ईपीएफओ 3.0 में यूपीआई और एटीएम से कितना पीएफ निकाल सकेंगे, जानें विथड्रॉवल लीमिट, जरूरी नियम और नई सुविधाएं

कौन-कौन सी सेवाएं रहेंगी बंद?

इस तकनीकी अपग्रेडेशन और मेंटेनेंस विंडो के कारण ईपीएफओ का मेंबर पोर्टल, एंप्लॉयर पोर्टल और उमंग (UMANG) ऐप पर मिलने वाली डिजिटल सेवाएं फिलहाल पूरी तरह ठप हैं। इस अवधि के दौरान ईपीएफ मेंबर्स निम्नलिखित सेवाएं नहीं ले पाएंगे:

इसके अलावा, नियोक्ताओं (Employers) के लिए भी एंप्लॉयर इंटरफेस अनुपलब्ध रहेगा, जिससे वे इलेक्ट्रॉनिक चालान-सह-रिटर्न (ECR) दाखिल नहीं कर सकेंगे और न ही कर्मचारियों के रिकॉर्ड अपडेट कर पाएंगे.

उमंग (UMANG) ऐप पर भी असर

केंद्र सरकार के यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस यानी उमंग ऐप पर भी ईपीएफओ की सभी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित हुई हैं. ऐप के जरिए पीएफ बैलेंस चेक करना, क्लेम फाइल करना, योजना प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना, शिकायत दर्ज कराना और जीवन प्रमाण पत्र जमा करने जैसी सभी ऑनलाइन प्रक्रियाएं 1 जुलाई की रात 11:59 बजे तक बंद रहेंगी.

पोर्टल डाउन होने पर कैसे चेक करें पीएफ बैलेंस?

भले ही ऑनलाइन पोर्टल और ऐप्स काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन ईपीएफओ मेंबर्स दो आसान ऑफलाइन माध्यमों से अपना पीएफ बैलेंस जान सकते हैं. इसके लिए सदस्य का यूएएन (UAN) एक्टिव होना चाहिए और वह आधार, पैन व बैंक खाते से लिंक (KYC कम्प्लायंट) होना चाहिए:

  1. मिस्ड कॉल के जरिए: सदस्य अपने ईपीएफओ में पंजीकृत मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. यह सेवा पूरी तरह मुफ्त है और कॉल कटने के तुरंत बाद बैलेंस की जानकारी एसएमएस (SMS) के जरिए मिल जाती है.
  2. एसएमएस (SMS) सेवा: सदस्य अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर एक निर्धारित फॉर्मेट में मैसेज भेजकर भी बैलेंस जान सकते हैं.

ईपीएफओ ने सभी अंशधारकों और नियोक्ताओं को इस तकनीकी बदलाव के दौरान धैर्य रखने के लिए धन्यवाद दिया है और आश्वस्त किया है कि 2 जुलाई से नया प्लेटफॉर्म अधिक सुरक्षित, तेज और बेहतर साइबर सुरक्षा के साथ काम करना शुरू कर देगा.

Share Now