EPFO 3.0 PF Withdrawal Limit Explained: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही ईपीएफओ 3.0 लॉन्च कर सकता है, जिसके बाद कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाताधारकों को UPI और ATM के जरिए पीएफ निकालने की सुविधा मिलने की उम्मीद है. हालांकि ईपीएफओ ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह सुविधा जल्द शुरू हो सकती है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि नई व्यवस्था के तहत सदस्य UPI और ATM से कितना PF निकाल सकेंगे. EPFO Services Suspended From 26 To 28 June: ईपीएफओ यूजर्स के लिए जरूरी खबर! 26 से 28 जून तक बंद रहेंगी कई ऑनलाइन सेवाएं, जानें कब दोबारा शुरू होगा EPF क्लेम प्रोसेस
ईपीएफओ 3.0 में कितनी होगी पीएफ निकासी की सीमा
फिलहाल ईपीएफओ ने UPI या ATM के जरिए पीएफ निकासी के लिए कोई अलग Withdrawal Limit घोषित नहीं की है. संगठन की ओर से यह भी संकेत नहीं दिया गया है कि EPF निकासी के मौजूदा नियमों में कोई बदलाव किया जाएगा.
मौजूदा नियमों के अनुसार, पात्र सदस्य निर्धारित शर्तों और निकासी के उद्देश्य के आधार पर अपने पीएफ बैलेंस का अधिकतम 75 प्रतिशत तक निकाल सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईपीएफओ 3.0 लागू होने के बाद सदस्य अपने उपलब्ध EPF बैलेंस का 75 प्रतिशत तक UPI के माध्यम से लिंक किए गए बैंक खाते में तुरंत ट्रांसफर कर सकेंगे.
UPI और ATM से कैसे होगा PF Withdrawal
नई सुविधा को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के सहयोग से विकसित किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका परीक्षण पूरा हो चुका है और सरकार जल्द इसकी शुरुआत का ऐलान कर सकती है.
सदस्य UPI ऐप के जरिए आधार आधारित OTP वेरिफिकेशन के माध्यम से निकासी की पुष्टि करेंगे. सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र राशि कुछ ही मिनटों में लिंक किए गए बैंक खाते में ट्रांसफर होने की उम्मीद है, जिससे कई दिनों तक इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
इसके अलावा ईपीएफओ PF से लिंक ATM कार्ड भी जारी कर सकता है, जिसकी मदद से सदस्य सीधे ATM से पात्र राशि निकाल सकेंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, रिटायरमेंट सेविंग्स को सुरक्षित रखने के लिए सदस्यों को अपने EPF खाते में कम से कम 25 प्रतिशत बैलेंस बनाए रखना पड़ सकता है.
कौन उठा सकेगा इस सुविधा का लाभ
ईपीएफओ 3.0 की नई सुविधा का उपयोग करने के लिए सदस्यों के पास निम्नलिखित चीजें होना जरूरी है.
- एक्टिव UAN (Universal Account Number)
- UAN से लिंक आधार
- अपडेटेड PAN
- IFSC कोड के साथ सत्यापित बैंक खाता
- OTP वेरिफिकेशन के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
ईपीएफओ 3.0 में मिलेंगी ये नई सुविधाएं
UPI और ATM से PF निकासी के अलावा EPFO 3.0 में कई अन्य सुविधाएं भी मिलने की उम्मीद है.
ईपीएफओ पहले ही ऑटो-सेटलमेंट क्लेम लिमिट को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर चुका है, जिससे कई मामलों में बिना मैनुअल हस्तक्षेप के क्लेम का तेजी से निपटारा हो सकेगा.
इसके अलावा सदस्य UMANG ऐप के जरिए Face Authentication Technology (FAT) का उपयोग कर अपनी पहचान सत्यापित कर सकेंगे. इससे कागजी प्रक्रिया कम होगी और क्लेम प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान बनेगी.
फिलहाल लागू रहेंगे मौजूदा नियम
हालांकि ईपीएफओ 3.0 से पीएफ निकासी पहले की तुलना में तेज और सुविधाजनक होने की उम्मीद है, लेकिन संगठन ने अभी तक मौजूदा EPF निकासी नियमों में किसी बदलाव की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. जब तक विस्तृत दिशा-निर्देश जारी नहीं किए जाते, तब तक सदस्यों को मौजूदा पात्रता, निकासी नियमों और लागू टैक्स प्रावधानों का पालन करना होगा.












QuickLY