दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, मां के प्रेमी ने ही ली थी 6 वर्षीय बेटी की जान, रिश्ता तोड़ने से था नाराज
दिल्ली पुलिस ने राजधानी में बुधवार को एक 6 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी जिस महिला से प्रेम करता था. उसने ही महिला के 6 वर्षीय बेटी की हत्या की थी. क्योंकि वह उससे रिश्ता तोड़ने से नाराज था
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने राजधानी में बुधवार को एक 6 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी जिस महिला से प्रेम करता था. उसने ही महिला के 6 वर्षीय बेटी की हत्या की थी. क्योंकि वह उससे रिश्ता तोड़ने से नाराज था. आरोपी ने अपने कबूलनामे में बताया कि मृतक बच्ची की मां ने उससे दूरी बना ली थी, इससे वह गुस्सा में था, इसलिए उसने घर में घुसकर सभी की पिटाई की थी.
पुलिस के अनुसार बुधवार को एक व्यक्ति ने प्रेमनगर पुलिस स्टेशन में फोन करके शिकायत की कि उसकी बहन घर में दो भांजियों के साथ अकेली थी. इसी दौरान किसी ने घुसकर बेरहमी से तीनों की पिटाई की. व्यक्ति पुलिस को सुचना देने के बाद अपनी बहन और भांजियों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती करवाया है. शिकायत के आधार पर पुलिस अस्पताल पहुंची तो वहां शीतल (24) और उसकी दो बेटियां भर्ती थीं. बड़ी बेटी की उम्र छह वर्ष और छोटी की तीन वर्ष है.
पुलिस ने बताया कि हमले में घायल पीड़िता की और उसकी छोटी बेटी का इलाज चल रहा है. वहीं 6 वर्षीय बड़ी बेटी का इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2022 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

