8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी गुड न्यूज, 8वें वेतन आयोग में 44 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती है सैलरी
आठवें वेतन आयोग के आने पर कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त उछाल आएगा. सूत्रों की मानें तो पिछले सभी वेतन आयोग की तुलना में 8वें वेतन आयोग में काफी चीजें अलग हो सकती हैं.
8th Pay Commission: 7वें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारी डीए बढ़ोतरी, डीए बकाया सहित अन्य मांगों के पूरी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है. लंबे समय से सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ता बढ़ाने और डीए का बकाया जारी करने की मांग कर रहे हैं. इस बीच नए वेतन आयोग की मांग भी जोर पकड़ रही है. इससे पहले, एक रिपोर्ट में कहा गया था कि नरेंद्र मोदी सरकार 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू कर सकती है जो मौजूदा 7वें वेतन आयोग की जगह लेगा. 7th Pay Commission: कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता? फिटमेंट फैक्टर और पेंडिंग एरियर का भी इंतजार; ये है लेटेस्ट अपडेट.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र 2024 में 8वें वेतन आयोग की घोषणा करेगा. सरकारी महकमों में चर्चा है कि 8वें वेतन आयोग पर बात आगे बढ़ रही है. 8वां वेतन आयोग को साल 2024 में प्लान किया जा सकता है. अब अगर ये चर्चा सही है तो उम्मीद की जा सकती है कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल सकती है.
आठवें वेतन आयोग के आने पर कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त उछाल आएगा. सूत्रों की मानें तो पिछले सभी वेतन आयोग की तुलना में 8वें वेतन आयोग में काफी चीजें अलग हो सकती हैं. मसलन फिटमेंट फैक्टर के बजाए किसी दूसरे फॉर्मूले से वेतन की समीक्षा होने का अनुमान है. साथ ही 10 साल के अंतराल पर होने वाली समीक्षा को सालाना लागू किया जाए.
इसके अलावा, नया वेतन आयोग दो साल बाद 2026 में लागू किया जाएगा. अब Zee News की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार ने 8वां वेतन आयोग बनाने का फैसला किया है, हालांकि, केंद्र द्वारा आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.
रिपोर्ट्स की माने तो अगले साल से केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में 44 फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. नए वेतन आयोग में पुराने आयोग की तुलना में कई नए बदलाव भी आने की उम्मीद है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2023 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

