UP जाने वाले यात्रियों को सेंट्रल रेलवे का तोहफा, दादर-गोरखपुर और दादर-बलिया स्पेशल ट्रेनें अब नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलेंगी

मध्य रेलवे (Central Railway) ने मुंबई के दादर से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और बलिया के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है. रेलवे प्रशासन ने इन रूटों पर चल रही विशेष (स्पेशल) ट्रेनों को नियमित करने का निर्णय लिया है.

(Photo credits WC)

मध्य रेलवे (Central Railway) ने मुंबई के दादर से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और बलिया के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है. रेलवे प्रशासन ने इन रूटों पर चल रही विशेष (स्पेशल) ट्रेनों को नियमित करने का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें अब नए ट्रेन नंबरों के साथ नियमित मेल/एक्सप्रेस सेवाओं के रूप में संचालित होंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और सीट उपलब्धता तथा समयबद्धता में सुधार होगा.

दादर-गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस (11047/11048) का नया शेड्यूल

विशेष ट्रेन संख्या 01027 को अब नियमित ट्रेन संख्या 11047 (दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस) के रूप में चलाया जाएगा. यह ट्रेन 18 अगस्त 2026 से दादर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को दोपहर 14:05 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन तड़के 02:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.  यह भी पढ़े:  Special Trains For Diwali-Chhath: सेंट्रल रेलवे का तोहफा, दिवाली और

छठ पर अलग-अलग राज्यों के लिए चलाएगी 60 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें; चेक डिटेल्स

वापसी में, ट्रेन संख्या 11048 (गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस) 20 अगस्त 2026 से गोरखपुर से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दोपहर 14:20 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन तड़के 03:35 बजे दादर पहुंचेगी.

यह ट्रेन मार्ग में कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, खजुराहो, बांदा, प्रयागराज, वाराणसी, मऊ और देवरिया सदर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

दादर-बलिया-दादर एक्सप्रेस (11043/11044) की समय सारणी

विशेष ट्रेन संख्या 01025 को अब नियमित ट्रेन संख्या 11043 (दादर-बलिया एक्सप्रेस) के रूप में बदला गया है. यह त्रि-साप्ताहिक ट्रेन 17 अगस्त 2026 से दादर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दोपहर 14:05 बजे रवाना होकर तीसरे दिन रात 01:45 बजे बलिया पहुंचेगी.

इसी तरह, ट्रेन संख्या 11044 (बलिया-दादर एक्सप्रेस) 19 अगस्त 2026 से बलिया से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 15:15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 03:35 बजे दादर पहुंचेगी.

इस ट्रेन के प्रमुख ठहरावों में कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, बीना, टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो, महोबा, प्रयागराज, बनारस, वाराणसी और मऊ शामिल हैं.

ट्रेन कोच संरचना और बुकिंग जानकारी

इन ट्रेनों में 1 एसी 2-टियर, 3 एसी 3-टियर, 7 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकेंड क्लास और 2 सेकेंड सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन कोच शामिल रहेंगे.

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय इन नए ट्रेन नंबरों का ध्यान रखें. विस्तृत समय-सारणी और ठहराव की जानकारी के लिए यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (www.enquiry.indianrail.gov.in) या NTES ऐप पर देख सकते हैं. इसके अलावा, टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप का उपयोग किया जा सकता है.

Share Now