जरुरी जानकारी

पाकिस्तान में इमरान सरकार के खिलाफ चक्रव्यूह? इन दो नेताओं की बढ़ी नजदीकी

यह पहला मौका है जब मरियम और बिलावल के बीच आमने-सामने की मुलाकात हुई.

पाकिस्तान में इमरान सरकार के खिलाफ चक्रव्यूह? इन दो नेताओं की बढ़ी नजदीकी
इमरान खान (Photo Credits: Facebook)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की नेता मरियम नवाज एकजुटता दिखाते हुए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो द्वारा यहां रविवार को आयोजित एक इफ्तार रात्रिभोज में भाग लेने पहुंचीं. यह पहला मौका है जब मरियम और बिलावल के बीच आमने-सामने की मुलाकात हुई.

बिलावल की दिवंगत मां बेनजीर भुट्टो और मरियम के पिता नवाज शरीफ एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे. हालांकि दोनों ने परवेज मुशर्रफ के सैन्य शासन के विरोध में हाथ मिला लिये थे. इस इफ्तार में अवामी नेशनल पार्टी के नेता असफंद्यार वली, पख्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी के अध्यक्ष महमूद खान अचकजई समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने भी हिस्सा लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2019 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).