जरुरी जानकारी

पश्चिम बंगाल पुलिस राज्य सरकार के साथ मिलकर मूर्ति को तोड़ने के सबूतों को मिटाने का प्रयास कर रही है-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल पुलिस राज्य सरकार के साथ मिलकर ‘‘तृणमूल कांग्रेस के गुंडों’’ द्वारा मूर्ति को तोड़ने के साक्ष्यों मिटाने का प्रयास कर रही है...

पश्चिम बंगाल पुलिस राज्य सरकार के साथ मिलकर मूर्ति को तोड़ने के सबूतों को मिटाने का प्रयास कर रही है-पीएम मोदी
पीएम मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Photo Credits: File Photo)

मथुरापुर:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल पुलिस राज्य सरकार के साथ मिलकर ‘‘तृणमूल कांग्रेस के गुंडों’’ द्वारा मूर्ति को तोड़ने के साक्ष्यों मिटाने का प्रयास कर रही है. मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘अपनी आसन्न पराजय से हताश’’ ममता बनर्जी ने चुनाव के बाद मुझे सींखचों के पीछे डालने की धमकी दी है. उन्होंने दावा किया, ‘‘ये तृणमूल कांग्रेस के गुंडे थे जो तोड़फोड़ में शामिल थे. ये ही वे लोग थे जिन्होंने विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा तोड़ी. पुलिस अधिकारी तृणमूल कांग्रेस के गुंडों को बचाने के लिए इस घटना के सबूतों को मिटाने का प्रयास कर रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस और उसके गुंडों ने बंगाल को नरक बना दिया है.’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रतिमा को तोड़ने के कृत्य में शामिल लोगों को बड़ी सजा मिलनी चाहिए.

कोलकाता में मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी. इस संघर्ष के दौरान 19 वीं सदी के समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा तोड़ दी गई थी. मोदी ने आरोप लगाया, ‘‘दीदी अपनी आसन्न पराजय से चैन खो बैठी हैं. वह इतना हताश हो गई हैं कि वह धमकी दे रही है कि वह मुझे सलाखों के पीछे डाल देंगी.’’

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2019 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).