Bank Holidays 2025: सभी राज्यों में 2 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, गुरुवार और शुक्रवार को निपटाएं सभी जरूरी काम; पढ़ें पूरी डिटेल
अगर आपको बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, तो गुरुवार और शुक्रवार को ही कर लें. इसके बाद, दो दिनों की लंबी बंदी के चलते 27 जनवरी, सोमवार को ही बैंकों के ताले खुलेंगे.
Bank Holidays 2025: अगर आपको बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, तो गुरुवार और शुक्रवार को ही कर लें. इसके बाद, दो दिनों की लंबी बंदी के चलते 27 जनवरी, सोमवार को ही बैंकों के ताले खुलेंगे. इस दौरान महीने के आखिरी सप्ताह में कैश की किल्लत और लंबी लाइनें लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं. दरअसल, 25 जनवरी को चौथा शनिवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस व रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में एक साथ 2 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे.
बंदी का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो महीने के अंत में अपनी मजदूरी या मेहनताना का इंतजार करते हैं. क्योंकि ये लोग महीने के आखिर में नकदी के लिए बैंक पर निर्भर रहते हैं.
ये भी पढें: Bank Holiday Today: क्या आज मुंबई और पुणे में बैंक बंद रहेंगे? यहां जानें सही जानकारी
बैंकों में बढ़ेगी भीड़
बैंक बंदी के चलते गुरुवार और शुक्रवार को बैंकों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. जिन ग्राहकों ने पहले से अपने काम नहीं निपटाए हैं, उन्हें इन दो दिनों में लंबी कतारों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, बैंक कर्मियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रहेगा, क्योंकि उन्हें भारी काम के बोझ का सामना करना पड़ेगा.
हालांकि, लंबे समय बाद बैंक कर्मियों को लगातार दो दिनों का अवकाश मिलने से उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिलेगी. काम के दबाव से जूझ रहे कर्मी इन दिनों में अपनी थकान मिटाने के साथ ही निजी कामों को निपटाने की योजना बना सकते हैं.
ATM पर बढ़ेगा दबाव
बंदी के दौरान एटीएम से नकदी निकालने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी. ऐसे में आम जनता, दुकानदारों और व्यापारियों को कैश की किल्लत से बचने के लिए ऑनलाइन माध्यम का सहारा ले सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2025 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

