Bank of Maharashtra Recruitment 2023: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 400 पदों पर निकली भर्तियां, 13 जुलाई से इन पदों के लिए करें आवेदन
बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Photo Credits: Wikimedia commons)

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने स्केल II और स्केल III में अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी कर दी है. इच्छुक कैंडिडेट इन पदों के लिए गुरुवार यानी 13 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट Bankofmaharashtra.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 जुलाई 2023 तक है. बता दें कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र में कुल 400 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 100 रिक्तियां अधिकारी स्केल III पद के लिए हैं और 300 रिक्तियां अधिकारी स्केल II के लिए हैं. यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी से संबंधित कैंडिडेट को 1180 रुपये का आवेदन फीस जमा करना पड़ेगा, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 118 रुपये है.