BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

बैंक ऑफ इंडिया (BOI) 25 मार्च 2026 को एक राष्ट्रव्यापी मेगा ई-ऑक्शन आयोजित करने जा रहा है. इस नीलामी के जरिए पटना और धनबाद समेत देशभर की 500 से अधिक संपत्तियों को बाजार भाव से कम कीमत पर खरीदने का मौका मिलेगा

E-Auction

Bank of India E-Auction 2026: यदि आप अपने सपनों का घर, दुकान या कोई व्यावसायिक प्लॉट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सरकारी क्षेत्र का प्रमुख बैंक, बैंक ऑफ इंडिया (BOI) आपके लिए एक बड़ा अवसर लेकर आया है. बैंक आगामी बुधवार, 25 मार्च 2026 को 'मेगा ई-ऑक्शन' का आयोजन करने जा रहा है. इस नीलामी प्रक्रिया में देशभर की 500 से अधिक रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल संपत्तियों को बिक्री के लिए रखा जाएगा. पटना और धनबाद जैसे शहरों में रियल एस्टेट की बढ़ती कीमतों के बीच यह नीलामी निवेशकों के लिए काफी आकर्षक मानी जा रही है.

क्यों सस्ती मिल रही हैं ये संपत्तियां?

यह जानना जरूरी है कि ये संपत्तियां इतनी कम कीमत पर क्यों उपलब्ध हैं. दरअसल, ये वे संपत्तियां हैं जिन्हें कर्ज (Loan) न चुका पाने के कारण बैंक द्वारा कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त किया गया है. बैंक अपनी बकाया राशि की वसूली के लिए इन संपत्तियों की 'रिजर्व प्राइस' बाजार दर से काफी कम रखता है. जानकारों के मुताबिक, खरीदार को इस नीलामी के माध्यम से बाजार रेट से 15% से 30% तक सस्ती डील मिल सकती है.  यह भी पढ़े; CIDCO Navi Mumbai Housing Lottery 2026: नवी मुंबई में सिडको का सस्ते दाम में घर पाने का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख और जरूरी शर्तें

ई-ऑक्शन की मुख्य विशेषताएं

रजिस्ट्रेशन और भाग लेने की प्रक्रिया

इच्छुक खरीदार घर बैठे इस नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं. इसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  1. रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल https://baanknet.com पर जाकर अपना पंजीकरण कराएं.

  2. अर्नेस्ट मनी (EMD): बोली लगाने से पहले बैंक द्वारा निर्धारित एक निश्चित अग्रिम राशि जमा करनी होगी.

  3. ऑनलाइन बोली: 25 मार्च को आप पोर्टल के जरिए अपनी पसंद की प्रॉपर्टी पर बोली लगा सकते हैं.

  4. आवंटन: जो सबसे ऊंची बोली लगाएगा, उसे संपत्ति आवंटित कर दी जाएगी.

खरीदारों के लिए जरूरी सलाह

बैंक ने स्पष्ट किया है कि ये संपत्तियां "जहां है, जैसी है" (As is where is) के आधार पर बेची जा रही हैं. इसलिए, बोली लगाने से पहले खरीदारों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित संपत्ति के दस्तावेजों की जांच कर लें और बैंक के माध्यम से फिजिकल विजिट भी कर लें. पटना और धनबाद के प्रमुख इलाकों में स्थित इन संपत्तियों की सूची बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

Share Now

\