8वां वेतन आयोग: जानें फिटमेंट फैक्टर के आधार पर लेवल 6 से 8 के कर्मचारियों का एरियर गणित

7वें वेतन आयोग का 10 साल का चक्र 31 दिसंबर 2025 को पूरा हो चुका है. यदि नए वेतन ढांचे की सिफारिशों को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाता है और कार्यान्वयन में देरी होती है, तो कर्मचारियों को एकमुश्त बड़ा एरियर मिल सकता है.

 8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन सुधार के लिए गठित 8वां केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) इस समय देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हितधारकों के साथ विचार-विमर्श कर रहा है. राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में परामर्श सत्र पूरे करने के बाद आयोग अक्टूबर 2026 में बेंगलुरु और मुंबई में कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकें करने वाला है. कर्मचारियों के बीच सबसे बड़ा सवाल सिफारिशें लागू होने की तिथि और उससे बनने वाले एरियर (Arrears) को लेकर है.

7वें वेतन आयोग का 10 साल का चक्र 31 दिसंबर 2025 को पूरा हो चुका है. यदि नए वेतन ढांचे की सिफारिशों को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाता है और कार्यान्वयन में देरी होती है, तो कर्मचारियों को एकमुश्त बड़ा एरियर मिल सकता है.   यह भी पढ़े:   8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, कर्मचारियों के वेतन संशोधन और फिटमेंट फैक्टर पर होगी चर्चा

18 महीने की समयसीमा और रिपोर्ट की स्थिति

आयोग को अपने गठन के नियमों (Terms of Reference) के अनुसार 18 महीनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी है. इस समयावधि के अनुसार आयोग की अंतिम रिपोर्ट मई या जून 2027 के आसपास आने की संभावना है.

रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल इस पर अंतिम निर्णय लेगा. हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया है कि बैठकों के दौरान चर्चा में शामिल आंकड़े अंतिम निर्णय नहीं हैं, बल्कि ये केवल परामर्श का हिस्सा हैं.

20 और 24 महीने के विलंब पर संभावित एरियर का गणित

यदि सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाती हैं और रिपोर्ट के अमल में 20 से 24 महीनों की देरी होती है, तो लेवल 6 से लेवल 8 तक के कर्मचारियों के मूल वेतन (Basic Pay) में होने वाली बढ़ोतरी का एरियर इस प्रकार हो सकता है:

1. पे लेवल 6 (वर्तमान बेसिक: ₹35,400)

फिटमेंट फैक्टर संशोधित बेसिक (₹) मूल वेतन वृद्धि (₹) 20 महीने का एरियर (₹) 24 महीने का एरियर (₹)
2.15 76,110 40,710 8,14,200 9,77,040
2.28 80,712 45,312 9,06,240 10,87,488
2.57 90,978 55,578 11,11,560 13,33,872

(तुलना के लिए, यदि 2.10 फिटमेंट फैक्टर और 18 महीने के विलंब का मॉडल देखा जाए, तो मूल वेतन में ₹38,940 की वृद्धि के साथ अनुमानित एरियर ₹7,00,920 बनता है.)

2. पे लेवल 7 (वर्तमान बेसिक: ₹44,900)

फिटमेंट फैक्टर संशोधित बेसिक (₹) मूल वेतन वृद्धि (₹) 20 महीने का एरियर (₹) 24 महीने का एरियर (₹)
2.15 96,535 51,635 10,32,700 12,39,240
2.28 1,02,372 57,472 11,49,440 13,79,328
2.57 1,15,393 70,493 14,09,860 16,91,832

3. पे लेवल 8 (वर्तमान बेसिक: ₹47,600)

फिटमेंट फैक्टर संशोधित बेसिक (₹) मूल वेतन वृद्धि (₹) 20 महीने का एरियर (₹) 24 महीने का एरियर (₹)
2.15 1,02,340 54,740 10,94,800 13,13,760
2.28 1,08,528 60,928 12,18,560 14,62,272
2.57 1,22,332 74,732 14,94,640 17,93,568

क्या लेवल 8 का एरियर ₹18 लाख तक पहुंच सकता है?

गणितीय मॉडल के अनुसार, यदि 7वें वेतन आयोग की तर्ज पर 2.57 का फिटमेंट फैक्टर अपनाया जाता है, तो लेवल 8 के कर्मचारी (बेसिक ₹47,600) का संशोधित बेसिक ₹1,22,332 हो जाएगा.

इससे मूल वेतन में हर महीने ₹74,732 का इजाफा होगा. यदि 1 जनवरी 2026 से लागू होने के बाद 24 महीने (2 साल) का विलंब होता है, तो केवल बेसिक पे का एरियर ₹17,93,568 (लगभग ₹18 लाख) तक पहुंच सकता है.

भत्तों (HRA, DA, TA) पर प्रभाव और अंतिम गणना

उल्लेखनीय है कि ऊपर दिए गए आंकड़े केवल मूल वेतन (Basic Pay) के अंतर पर आधारित हैं. वास्तव में मकान किराया भत्ता (HRA) सीधे मूल वेतन से जुड़ा होता है, इसलिए बेसिक बढ़ने पर इसमें भी आनुपातिक वृद्धि होगी.

वहीं परिवहन भत्ता (TA) महंगाई भत्ते (DA) के साथ समायोजित होता है. अंतिम वेतन वृद्धि और एरियर की वास्तविक राशि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत फिटमेंट फॉर्मूले, भत्तों के नियमों और प्रभावी तिथि पर निर्भर करेगी.

Share Now