7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बेसिक सैलरी में न्यूनतम 96000 रुपये का होगा इजाफा, जानें कब होगा लागू

सरकार जल्द ही फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर अपनी मंजूरी दे सकती है. 3 अगस्त को होने वाले कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लग सकती है.

रुपया (Photo Credits: Twitter)

7th Pay Commission New Update: केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) को अगस्त में बढ़े हुए DA का इंतजार है. उम्मीद की जा रही है कि इसमें 4% का इजाफा हो सकता है. लेकिन, इसके अलावा अगस्त में उन्हें फिटमेंट फैक्टर के मोर्चे पर भी अच्छी खबर मिल सकती है. PM kisan Yojana: जानें कब आएगा 12वीं किस्त का पैसा, 31 जुलाई से पहले कर लें यह काम

सरकार जल्द ही फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर अपनी मंजूरी दे सकती है. 3 अगस्त को होने वाले कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लग सकती है. अगर इसे मंजूरी मिलती है तो 1 सितंबर से कर्मचारियों को सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा. यानी, महीने में 8,000 रुपये और सालाना 96,000 रुपये बेसिक सैलरी में बढ़ोत्तरी होगी.

वर्तमान में कर्मचारियों को 2.57 प्रतिशत के आधार पर फिटमेंट फैक्टर के तहत वेतन मिल रहा है, जिसे बढ़ाकर 3.68 प्रतिशत किया जा सकता है. इसके साथ भत्तों में भी बढ़ोतरी हो जाएगी क्योंकि ये ज्यादातर बेसिक सैलरी से लिंक होते हैं. अभी न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये है.

अगर फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 फीसदी कर दिया जाता है, तो कर्मचारियों का मूल वेतन 26,000 रुपये हो जाएगा. अभी अगर आपका न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये है, तो भत्तों को छोड़कर, आपको 2.57 फिटमेंट फैक्टर के अनुसार 46,260 रुपये (18,000 X 2.57 = 46,260) मिलेंगे. अब अगर फिटमेंट फैक्टर 3.68 है तो आपकी सैलरी 95,680 रुपये (26000X3.68 = 95,680) होगी.

कर्मचारी यूनियन का कहना है कि इसकी डिमांड लंबे समय से की जा रही है. लेकिन, मामला लंबित है. कैबिनेट सचिव (Cabinet secretary) से कर्मचारियों यूनियन की मुलाकात पहले भी हो चुकी है. उस वक्त कर्मचारियों को आश्वासन मिला था कि सरकार फिटमेंट फैक्टर पर विचार करेगी. हालांकि, इस पर कोई फैसला नहीं हुआ. एक बार फिर कैबिनेट सचिव के साथ मीटिंग होनी है. अभी मीटिंग की तारीख और समय तय नहीं है. ये मीटिंग संभवत: अगस्त में हो सकती है.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जून 2017 में 34 संशोधनों के साथ सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दी थी. एंट्री लेवल बेसिक पे 7,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 18,000 रुपये किया गया, वहीं उच्चतम स्तर यानी सचिव को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये किया गया था. क्लास 1 के अधिकारियों के लिए, शुरुआती वेतन 56,100 रुपये था.

 

Share Now

Tags

7th CPC Latest news in Hindi 7th CPC Minimum salary Hike 7th CPC New salary 7th pay commission 7th Pay Commission DA Hike: 7th pay commission da increase 7th pay commission dearness allowance 7th pay commission dearness allowance latest news 7th Pay Commission latest News 7th Pay commission latest news today 7th Pay Commission News Basic Salary Central Government Employee Central government employee news CG Employee salary da allowance hike da dearness allowance da hike for central government DA Hike kitna hoga DA ka paisa september me aaega DA kaun si tarrekh me badhega DA kitna badhega DA news in hindi DA Paisa kab aaega da to govt employees latest news Dearness Allowance dearness allowance central govt employees latest news dearness allowance for central government employees news dearness allowance hike 2022 Dearness allowance hike for central government employees dearness allowance hike in january 2022 Dearness allowance hike news dearness allowance hike order dearness allowance hiked dearness allowance hiked by 3 percent dearness allowance latest news dearness allowance latest update Fitment Factor Fitment factor hike news in Hindi government announced dearness allowance hike govt employees da hike is da announced for central govt employees is da declared for central govt employees is da hike for central government employees is da increased for central govt employees latest da hike central govt employees Minimum Wages Modi Government new dearness allowance up dearness allowance Zee business news कब आएगा DA का पैसा केंद्रीय कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर फिटमेंट फैक्टर कब बढ़ेगा फिटमेंट फैक्टर कितना बढ़ेगा बेसिक सैलरी बेसिक सैलरी में इजाफा महंगाई भत्ता की खबरें

\