जरुरी जानकारी

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली है ये 3 बड़ी सौगातें? बजट से पहले मुहर लगने की उम्मीद

देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशों के मुताबिक नए साल में कई बड़ी सौगातें मिल सकती है.

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली है ये 3 बड़ी सौगातें? बजट से पहले मुहर लगने की उम्मीद
रुपया (Photo Credits: Wikimedia Commons)

7TH CPC Latest News: देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशों के मुताबिक नए साल में कई बड़ी सौगातें मिल सकती है. जनवरी 2022 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (डीए) में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है. ऐसे में यदि डीए बढ़ता है तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में भी वृद्धि होगी. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जनवरी 2022 से डीए (Dearness Allowance) में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी. लेकिन, ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (एआईसीपीआई) के आंकड़ों के मुताबिक 2022 में डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी लगभग तय है. 7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जनवरी के वेतन के साथ मिलेगी ये सौगात? जानें डिटेल्स

महंगाई भत्ते में इजाफे के अलावा केंद्र सरकार के कुछ कर्मचारियों का नए साल में प्रमोशन भी हो सकता है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, आम बजट 2022 से पहले फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) के बारे में भी केंद्र बड़ा फैसला कर सकती है. इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम निर्णय लेंगे. गौरतलब है कि फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी का मतलब है है कि 2022 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन (Basic Salary) भी बढ़ जाएगा.

हालांकि, अगर महंगाई भत्ता 3% बढ़ता है तो, केंद्र सरकार के कर्मचारियों का कुल डीए नए साल से बढ़कर 34% हो जाएगा. इसका मतलब है कि 18,000 रुपये के मूल वेतन वाले केंद्र सरकार के कर्मचारी को सालभर में 73,440 रुपये बतौर महंगाई भत्ता मिलेगा. हालांकि, नियमानुसार जुलाई 2022 में डीए में फिर से इजाफा किया जा सकता है.

न्यूनतम वेतन पर कितना बढ़ेगा डीए? देखें कैलकुलेशन

  • कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये
  • नया डीए (34%) 6120 रुपये प्रति माह
  • अब तक का डीए (31%) 5580 रुपये प्रति माह
  • कितना बढ़ा महंगाई भत्ता 6120- 5580 = 540 रुपये प्रति माह
  • वार्षिक वेतन में वृद्धि 540X12= 6,480 रुपये

इसके अलावा, केंद्र जनवरी 2022 की शुरुआत में केंद्रीय कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में भी इजाफा कर सकती है. फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन माना जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों की इनकम इस साल एचआरए बढ़ने के कारण भी बढ़ेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2021 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).