7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बड़ा झटका! 18 महीने के डीए बकाया पर आया यह नया अपडेट
सातवां वेतनमान पाने वाले केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 18 महीने के महंगाई भत्ते (डीए) के एरियर (Arrear) का बेसब्री से इंतजार कर रहे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को फिलहाल इसका फायदा नहीं मिलेगा.
7TH CPC Latest News: सातवां वेतनमान पाने वाले केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 18 महीने के महंगाई भत्ते (डीए) के एरियर (Arrear) का बेसब्री से इंतजार कर रहे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को फिलहाल इसका फायदा नहीं मिलेगा. 7th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर व मूल वेतन पर आया बड़ा अपडेट, केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलने वाली डबल खुशखबरी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के 18 महीने के डीए (Dearness Allowance) एरियर के भुगतान के लिए अभी कोई तैयारी करती नहीं दिख रही है. ज्ञात हो कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (Dearness Relief) अक्टूबर 2021 से 17% से 31% तक बहाल कर दिया गया था, हालांकि बकाया भुगतान नहीं किया गया.
बीते साल केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बयान में कहा था कि देश में कोविड-19 फैलने के कारण केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता रोका गया, ताकि सरकार इस पैसे का इस्तेमाल गरीबों और जरूरतमंदों की मदद में कर सके. हालांकि नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के सचिव (स्टाफ पक्ष) शिव गोपाल मिश्रा (Shiv Gopal Mishra) के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि केंद्र सरकार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है.
इससे पहले, बताया जा रहा था कि नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) और वित्त मंत्रालय के बीच एरियर संबंधी चर्चाएं हुई थीं. काउंसिल ने अपनी मांग सरकार के सामने रखी है लेकिन दोनों पक्ष अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कैबिनेट सचिव के साथ भी इस पर बातचीत हो चुकी है, जो अभी तक बेनतीजा रही है. इसके बावजूद महंगाई भत्ते के बकाया के एकमुश्त भुगतान की मांग लगातार कर्मचारी यूनियन कर रहे है.
ज़ी न्यूज़ की एक अन्य रिपोर्ट में शिव गोपाल मिश्रा के हवाले से कहा गया है कि अगर केंद्र एरियर यानी बकाया का भुगतान करती है तो लेवल-1 के कर्मचारियों की डीए बकाया राशि 11,880 रुपये से 37,554 रुपये के बीच मिल सकती है. जबकि लेवल-13 या लेवल-14 के लिए यह रकम 1,44,200 रुपये से लेकर 2,18,200 रुपये तक पहुंच सकती है. एक अधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में लगभग 48 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारी और 60 लाख पेंशनभोगी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2022 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

