जरुरी जानकारी

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है अच्छी खबर, डीए एरियर पर आया बड़ा अपडेट

सातवां वेतनमान (7th Pay Commission) पाने वाले केंद्र सरकार के उन कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर हो सकती है जो 18 महीने के डीए बकाया (DA Arrears) पर आधिकारिक अपडेट का इंतजार कर रहे हैं.

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है अच्छी खबर, डीए एरियर पर आया बड़ा अपडेट
रुपया (Photo Credits: Wikimedia Commons)

7th CPC Latest News: सातवां वेतनमान (7th Pay Commission) पाने वाले केंद्र सरकार के उन कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर हो सकती है जो 18 महीने के डीए बकाया (DA Arrears) पर आधिकारिक अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. अक्टूबर 2021 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों (Central Government Employees) और पेंशनभोगियों (Pensioners) का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief) 17% से 31% हो गया. हालांकि 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच रोके गए डीए (DA) और डीआर (DR) की बकाया राशि (एरियर) अभी तक उनके बैंक खातों में नहीं पहुंची है. यहां सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिला ये बड़ा तोहफा

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीए एरियर को लेकर बैठक इसी हफ्ते हो सकती है. जबकि पहले की रिपोर्टों के अनुसार, कैबिनेट परिषद पिछले 18 महीनों से डीए बकाया राशि के लिए एकमुश्त निपटान राशि की योजना बना रही है. इससे कुछ कर्मचारियों के लिए उनके पे-स्केल के अनुसार बकाया राशि 2 लाख रुपये तक हो सकती है.

ज़ी न्यूज़ की एक अन्य हालिया रिपोर्ट में नेशनल काउंसिल ऑफ़ जेसीएम के शिव गोपाल मिश्रा (Shiv Gopal Mishra) के हवाले से कहा गया है कि लेवल-1 के कर्मचारियों की डीए बकाया राशि 11,880 रुपये से 37,554 रुपये के बीच मिल सकती है. जबकि लेवल-13 या लेवल-14 के लिए यह रकम 1,44,200 रुपये से लेकर 2,18,200 रुपये तक पहुंच सकती है.

इससे पहले, बताया जा रहा था कि जेसीएम की राष्ट्रीय परिषद, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) और वित्त मंत्रालय के बीच एरियर संबंधी चर्चाएं हुई थीं. इस मुद्दे को जल्द ही कैबिनेट सचिव के सामने चर्चा के लिए लाये जाने की उम्मीद है. एक अधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में लगभग 48 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारी और 60 लाख पेंशनभोगी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2022 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).