जरुरी जानकारी

7th Pay Commission: मोदी सरकार ने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, 3 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता

देशभर में कार्यरत लाखों केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए खुशखबरी है. मोदी सरकार ने आज (30 मार्च) अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों (Pensioners) को बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) बढ़ा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में डीए (Dearness Allowance) और डीआर (Dearness Relief) में वृद्धि को हरी झंडी दे दी गई.

7th Pay Commission: मोदी सरकार ने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, 3 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता
रुपया (Photo Credits: PTI)

7th CPC Latest News: देशभर में कार्यरत लाखों केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए खुशखबरी है. मोदी सरकार ने आज (30 मार्च) अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों (Pensioners) को बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) बढ़ा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में डीए (Dearness Allowance) और डीआर (Dearness Relief) में वृद्धि को हरी झंडी दे दी गई. 7th Pay Commission: क्या केंद्रीय कर्मचारियों को भी मिलेगी ओल्ड पेंशन स्कीम की सौगात? मोदी सरकार ने कही यह बड़ी बात

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए और डीआर 1 जनवरी 2022 से तीन फीसदी बढ़ाया है. वर्तमान में कुल महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 31% है, जो अब बढ़कर 34% हो जाएगा. गौर हो कि इस बढ़ोतरी से एक करोड़ से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधे तौर पर फायदा पहुंचेगा.

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए साल में दो बार- जनवरी और जुलाई के बीच अपडेट किया जाता है.  इस वजह से केंद्र सरकार के कर्मचारी 1 जनवरी 2022 से ही अपने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनकी मार्च की सैलरी में जनवरी और फरवरी 2022 के एरियर का भी भुगतान किया जाएगा. फिलहाल एरियर भुगतान के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है.

बता दें कि महंगाई भत्ते की वर्तमान दर को मूल वेतन से गुणा करके डीए की गणना की जाती है. इसका मतलब है कि 18,000 रुपये के मूल वेतन वाले केंद्र सरकार के कर्मचारी को 34% के हिसाब से सालभर में 73,440 रुपये बतौर महंगाई भत्ता मिलेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2022 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).