7th Pay Commission: दिवाली 2022 से पहले बोनस से लेकर DR हाइक तक कर्मचारियों को मिली ये सौगातें, अब 8वें वेतन आयोग का इंतजार
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार दिवाली गिफ्ट दे चुकी है. सरकार ने 1 जुलाई, 2022 से प्रभावी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई राहत (DR) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है.
- Read in
- English
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार दिवाली गिफ्ट दे चुकी है. सरकार ने 1 जुलाई, 2022 से प्रभावी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई राहत (DR) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है. पेंशन और पेंशनर्स के कल्याण विभाग के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, डीआर को बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया गया है. 7th Pay Commission: कब मिलेगा 18 महीने का DA एरियर? ये है लेटेस्ट अपडेट.
इससे पहले सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसद की बढ़ोतरी की थी. इस महीने की शुरुआत में, महंगाई भत्ते (DA) को भी डीआर के समान प्रतिशत के साथ बढ़ाया गया था. इससे केंद्र सरकार के कर्मचारियों, केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों और केंद्र सरकार से पेंशन पाने वाले पारिवारिक पेंशनभोगियों को फायदा होगा.
इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के बराबर उत्पादकता लिंक्ड बोनस (PLB) के भुगतान को मंजूरी दे दी है. इसे लागू करने के लिए सरकार 1,832.09 करोड़ रुपये खर्च कर रही है.
इन सबके बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जल्द ही सरकारी कर्मचारियों के लिए 8वां वेतन आयोग गठित करने की योजना बना रही है. केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव करने के लिए हर 10 साल में एक वेतन आयोग (Pay Commision) का गठन किया जाता है.
1947 के बाद से सात वेतन आयोगों का गठन किया गया है. पहला आयोग जनवरी 1946 को स्थापित किया गया था जबकि सबसे हाल ही में, 28 फरवरी, 2014 को सातवें वेतन आयोग का गठन किया गया था. इस बीच, केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी 8 वें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
अगर 8वां वेतन आयोग बनता है तो इससे लाखों सरकारी कर्मचारियों को फायदा हो सकता है. उनके वेतन में भारी वृद्धि देखने को मिल सकती है. हालांकि केंद्र ने कहा है कि आठवें वेतन आयोग के गठन पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2022 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

