7th Pay Commission: कर्मचारियों को नए साल में मिल सकता है तोहफा, बजट 2023 से पहले सैलरी में होगा इजाफा
खबरों के मुताबिक, केंद्र द्वारा केंद्रीय बजट 2023 से पहले कुछ बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है. उम्मीद है कि बजट से पहले फिटमेंट फैक्टर की लंबे समय से लंबित मांग को भी मंजूरी मिल जाएगी.
- Read in
- English
7th Pay Commission: नए साल में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दे सकती है. 2023 में केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) पर सरकार बड़ा फैसला कर सकती है. खबरों के मुताबिक, केंद्र द्वारा केंद्रीय बजट 2023 से पहले कुछ बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है. उम्मीद है कि बजट से पहले फिटमेंट फैक्टर की लंबे समय से लंबित मांग को भी मंजूरी मिल जाएगी. 7th Pay Commission: नहीं मिलेगा 18 महीने का DA, लेकिन साल 2023 में सरकारी कर्मचारियों की होगी चांदी, मिलेंगी कई गुड न्यूज.
हालांकि, केंद्र ने अभी तक फिटमेंट फैक्टर बढ़ोतरी पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी 2023 को आम बजट पेश होने से पहले केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर बढ़ोतरी बढ़ाने पर अंतिम फैसला लेगी. खबरों की मानें, तो इसको लेकर सरकार और संबंधित विभागों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है. अब इसपर जल्द ही ऐलान की उम्मीद जताई जा रही है.
लंबे समय से केंद्र सरकार के कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं, जिसे 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर बढ़ाया जाएगा. सरकारी कर्मचारी चाहते हैं कि केंद्र फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना कर दे. अगर फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी मंजूर होती है तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ जाएगी.
आखिरी बार जब फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था, तो कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी. वहीं, सरकार अगर एक बार फिर से इसमें इजाफा करती है, तो कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी.
अभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 2.57 गुना फिटमेंट फैक्टर मिल रहा है. वर्तमान में, केंद्र सरकार के कर्मचारियों का वेतन 18,000 X 2.57 = 46,260 रुपये है. अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ोतरी को मंजूरी दी जाती है और इसे बढ़ाकर 3.68 गुना कर दिया जाता है तो सरकारी कर्मचारियों के वेतन में भारी इजाफा होगा. 3.68 गुना बढ़ोतरी वेतन को बढ़ाकर 26,000 X 3.68 = 95,680 रुपये कर देगी.
इसी तरह, अगर केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए तीन गुना फिटमेंट फैक्टर बढ़ोतरी को स्वीकार करती है तो एक सरकारी कर्मचारी का वेतन 21,000 X 3 = 63,000 रुपये होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2022 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

