जरुरी जानकारी

7th pay commission: DA Hike पर इस दिन हो सकता है फैसला, इतनी बढ़ जाएगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी

केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का तोहफा देने वाली है. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी अब बस कुछ दिन दूर है. उम्मीद है कि केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले यह बड़ी खुशखबरी मिलेगी.

7th pay commission: DA Hike पर इस दिन हो सकता है फैसला, इतनी बढ़ जाएगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी
Representative image (Photo Credit- PTI)

7th Pay Commission: केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का तोहफा देने वाली है. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी अब बस कुछ दिन दूर है. उम्मीद है कि केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले यह बड़ी खुशखबरी मिलेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक महंगाई भत्ते के साथ-साथ उनके एरियर को भी मंजूरी मिलेगी. हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि सरकार महंगाई भत्ते में कितना इजाफा करेगी. माना जा रहा है कि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में तीन या चार फीसदी का इजाफा हो सकता है. डीए और डीआर में बढ़ोतरी का फायदा सीधे तौर पर 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिया जाएगा. यह बढ़ोतरी जुलाई 2023 से प्रभावी होगी. Online Fraud Safety Tips: ऑनलाइन फ्रॉड से बचना है तो ध्यान दें! कभी न करें ये गलतियां.

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 3 से 4 फीसदी इजाफा होने का अनुमान है. अगर मंहगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों की प्रभावी DA दर मौजूदा 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगी. अगर सरकार कर्मचारियों के डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी करती है तो यह बढ़कर 45 फीसदी हो जाएगा.

कर्मचारियों को मिलेगा पिछले महीनों का एरियर

केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ने वाले महंगाई भत्ते का फायदा 1 जुलाई 2023 से मिलेगा. हालांकि, अक्टूबर की सैलरी के साथ अगर इसका भुगतान होता है तो जुलाई, अगस्त, सितंबर का पैसा भी बतौर एरियर उनके खाते में जमा होगा. कुल मिलाकर 3 महीने का एरियर उन्हें मिलेगा.

अगले सप्ताह दशहरा है और उम्मीद की जा रही है कि सरकार दशहरे पर ही DA Hike को मंजूरी दी सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर सरकार दशहरे पर DA Hike को मंजूरी नहीं देती है तो दिवाली के मौके पर कर्मचारियों को यह सौगात दे सकती है.

सैलरी में होगा इतना इजाफा

अगर कर्मचारियों के DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो महंगाई भत्ता बढ़कर 45 फीसदी हो जाएगा. इस हिसाब से अगर सैलरी में होने वाले इजाफे का कैलकुलेशन देखें, तो अगर किसी कर्मचारी का बेसिक-पे 18,000 रुपये है और उसे अभी 42 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलता है, तो फिर ये 7,560 रुपये बनता है. अगर ये बढ़कर 45 फीसदी होता है तो फिर रकम बढ़कर 8,100 रुपये हो जाएगी.

यानी कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में सीधे 540 रुपये बढ़ जाएंगे. अब अगर कर्मचारी को अधिकतम बेसिक-पे 56,900 रुपये पर देखें, तो फिर अभी तक इस पर डीए 23,898 रुपये मिलता है, वहीं तीन फीसदी इजाफा होने के बाद ये 25,605 रुपये हो जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2023 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).