जरुरी जानकारी

पश्चिम बंगाल: यात्रियों से भरी बस नहर में जा गिरी, 6 लोगों की मौत, 20 घायल

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के हरिपाल में मंगलवार को एक बस नहर में गिर गई, जिससे कम से कम 15 यात्री घायल हो गए।

पश्चिम बंगाल: यात्रियों से भरी बस नहर में जा गिरी, 6 लोगों की मौत, 20 घायल
हादसे की तस्वीर ( Photo Credit: ANI )

हुगली. पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के हरिपाल में मंगलवार को एक बस नहर में गिर गई, इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग घायल हैं. घायलों को नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उनका इलाज चल रहा है. बता दें कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है.

खबरों के मुताबिक बस सुबह करीब 9 बजे करीमपुर से बहरमपुर जा रही थी. जिसमें काफी यात्री सवार थे. लेकिन अचानक से भरी बस नियंत्रण खो कर रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी. फिलहाल पुलिस और स्थानीय निवासी बचाव कार्य में लगे हैं. वहीं मामले की जांच भी अब शुरू कर दी है.

गौरतलब हो कि इससे पहले गत 21 जून को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक निजी स्कूल की बस के सड़क से फिसल कर 100 फीट गहरी खाई में गिरने से किंडरगार्टन के एक छात्र की मौत हो गई व अन्य 12 छात्र घायल हो गए थे. छात्र स्कूल से घर लौट रहे थे. चालक के अचानक ही वाहन पर नियंत्रण खो देने से यह हादसा हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2018 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).