News

Special Bus For Mahakumbh: प्रयागराज के लिए इस शहर से चलेंगीं 270 बसें, महाकुंभ जानेवाले श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के लिए आजमगढ़ परिवहन मंडल से 270 बसें चलाई जाएगी. जिसके कारण इसका सीधा लाभ कुंभ जानेवाले और वहां से आनेवाले श्रद्धालुओं को मिलेगा.

Special Bus For Mahakumbh: प्रयागराज के लिए इस शहर से चलेंगीं 270 बसें, महाकुंभ जानेवाले श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ
Mahakumbh-2025 (img: file photo)

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के लिए आजमगढ़ परिवहन मंडल से 270 बसें चलाई जाएगी. जिसके कारण इसका सीधा लाभ कुंभ जानेवाले और वहां से आनेवाले श्रद्धालुओं को मिलेगा. विभाग को 270 बसें आवंटित की गई है.

इसके साथ ही मेरठ से 330 और सहारनपुर से 370 बसें सहयोग करेंगी. जिसके कारण यात्रियों का सफ़र आसान होगा.ये भी पढ़े:Maha Kumbh 2025: शाही स्नान के दिन यूपी रोडवेज की 350 बसें फ्री, बिना पैसे दिए यात्रा कर सकेंगे श्रद्धालु; यहां पढ़ें पूरी डिटेल

श्रद्धालुओं का होगा सफ़र आसान

बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ की तैयारियों को लेकर आजमगढ़ परिवहन विभाग ने व्यापक व्यवस्था की है.विभाग को शासन से 270 बसें मिली हैं, जिसके साथ मेरठ की 330 और सहारनपुर की 370 बसें भी सहयोग करेंगी. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड पर नगर पालिका की तरफ से कड़ाके की ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था भी की गई है, जिससे ठंड से बचाव हो सके.

आजमगढ़ मंडल के आरएम मनोज कुमार बाजपेई के मुताबिक, महाकुंभ का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है. पहला चरण 13-14 जनवरी को पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति के स्नान से शुरू हुआ है, दूसरा चरण 29 जनवरी को मौनी अमावस्या और 3 फरवरी को बसंत पंचमी के स्नान से होगा, जबकि अंतिम चरण 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान के साथ समाप्त होगा.

50 टिकट बुक करने पर दो अतिरिक्त टिकट मिलेंगे निशुल्क

आजमगढ़ मंडल के सात डिपो - आजमगढ़, मऊ, बलिया, बेल्थरा रोड, डॉ आंबेडकर डिपो, दोहरीघाट और शाहगंज, इस व्यवस्था का हिस्सा हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए कप्तानगंज, बुढ़नपुर, अतरौलिया, राजे सुल्तानपुर, रौनापार, बिलरियागंज और बरदह जैसे कस्बों में भी बस सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी. साथ ही एक साथ 50 टिकट बुक करने पर दो अतिरिक्त टिकट निःशुल्क दिए जाएंगे.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2025 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).