Flash Floods Video: अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ से 26 लोगों की मौत, 36 लापता, वीडियो में देखें तबाही का मंजर

पूर्वी वरदक प्रांत के कुछ हिस्सों में आए तूफान और बाढ़ में कुल 26 लोग मारे गए, 44 अन्य घायल हो गए और 36 से अधिक लोग लापता हो गए.

काबुल, 23 जुलाई: अफगानिस्तान के वरदक प्रांत में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 26 हो गई है. इसके अलावा 36 लोग लापता बताए जा रहे हैं. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

प्राकृतिक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता शफीउल्लाह रहीमी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि शनिवार देर रात पूर्वी वरदक प्रांत के कुछ हिस्सों में आए तूफान और बाढ़ में कुल 26 लोग मारे गए, 44 अन्य घायल हो गए और 36 से अधिक लोग लापता हो गए.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, शफीउल्लाह रहीमी ने पुष्टि की कि पिछले तीन दिनों में बारिश और बाढ़ के कारण काबुल के बाहर पगमान जिले में चार और पूर्वी खोस्त प्रांत में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. एक अधिकारी ने कहा कि कम से कम 250 पशु मारे गए हैं, 400 घर आंशिक रूप से या पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं और दर्जनों एकड़ भूमि बाढ़ में डूब गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें