देश

पंजाब चुनाव की घोषणा के बाद घुसपैठ की कोशिशों, ड्रग तस्करी में इजाफा

पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के तुरंत बाद पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं से घुसपैठ और हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास के मामले काफी बढ़ गए हैं. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है.

पंजाब चुनाव की घोषणा के बाद घुसपैठ की कोशिशों, ड्रग तस्करी में इजाफा
ड्रग्स/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

नई दिल्ली, 25 जनवरी : पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के तुरंत बाद पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं से घुसपैठ और हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास के मामले काफी बढ़ गए हैं. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है. बीएसएफ पश्चिमी सेक्टर के अधिकारियों के मुताबिक, पश्चिमी सीमा के रास्ते पंजाब में नशीले पदार्थ भेजने की कोशिशें तेज हो गई हैं और 20 जनवरी को बल ने अमृतसर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सात पैकेटों में करीब 7.250 किलोग्राम हेरोइन बरामद की, जबकि 15 जनवरी को एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया.

बीएसएफ के सूत्रों ने बताया कि अमृतसर, फिरोजपुर, जम्मू-कश्मीर सेक्टर के आईजी को पंजाब के सीमावर्ती इलाकों और अन्य सेक्टरों में गश्त तेज करने और मानव खुफिया नेटवर्क बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. भीषण ठंड और घने कोहरे के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर रात में गश्त बढ़ा दी गई है और सीमा पर बेहतर निगरानी के लिए जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है.

घुसपैठ और नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास के मामले बढ़ गए हैं, क्योंकि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी संगठनों को लगता है कि यह पंजाब चुनाव को पटरी से उतारने का सही मौका है. फिरोजपुर और अमृतसर सेक्टर के बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि ये गतिविधियां पिछले साल नवंबर-दिसंबर में शुरू की गई थीं. यह भी पढ़े : RRB NTPC Result: बिहार में एनटीपीसी अभ्यर्थियों का बवाल, 5 घंटे तक जाम रखा राजेंद्र नगर टर्मिनल का रेलवे ट्रैक, कई ट्रेनें रद्द

18 जनवरी, 2022 को बल ने एक चीनी ड्रोन को मार गिराया, जिसे अमृतसर सेक्टर में पाकिस्तान से भेजा गया था. 11 जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में सुरक्षाकर्मियों ने 19.37 किलो अफीम, एक पिस्टल, 8 कारतूस, एक मैगजीन और 1.20 किलो हेरोइन बरामद की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2022 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).