Indore Couple Missing in Meghalaya: मेघालय घूमने गए इंदौर के कपल रहस्यमयी ढंग से गायब, ईस्ट खासी हिल्स के सोहरा इलाके में मिली लास्ट लोकेशन; जांच में जुटी पुलिस (Watch Video)
मेघालय की वादियों में घूमने गए इंदौर के एक कपल अचानक लापता हो गए हैं. 29 वर्षीय राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम की आखिरी लोकेशन पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में मिली थी.
Indore Couple Missing in Meghalaya: मेघालय की वादियों में घूमने गए इंदौर के एक कपल अचानक लापता हो गए हैं. 29 वर्षीय राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम की आखिरी लोकेशन पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में मिली थी, लेकिन अब दोनों का कोई पता नहीं है. इस घटना के बाद पुलिस और परिवार दोनों परेशान हैं. जानकारी के मुताबिक, इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम ने एक दोपहिया वाहन किराए पर लिया था और मेघालय के प्रसिद्ध सोहरा इलाके चेरापूंजी की सैर पर निकले थे. लेकिन इसके बाद उनका कुछ अता-पता नहीं चला.
राजा रघुवंशी के भाई गोविंद ने पुलिस को बताया कि रविवार रात से दोनों के मोबाइल फोन बंद हैं. इसके बाद से ही परिवार उनकी चिंता में डूबा है. उन्होंने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर मदद मांगी है.
मेघालय घूमने गए इंदौर के कपल रहस्यमयी ढंग से गायब
15 किलोमीटर दूर मिला स्कूटर
पुलिस ने जब सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई. कपल का किराए पर लिया गया स्कूटर सोहरा कस्बे से करीब 15 किलोमीटर दूर लावारिस हालत में पाया गया, लेकिन राजा और सोनम का कोई सुराग नहीं मिला. इससे मामले को लेकर और भी संदेह गहराता जा रहा है.
जांच में जुटी है पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वो मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं. इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है. कपल के गायब होने के पीछे कोई हादसा है या कोई और वजह, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
फिलहाल दोनों की सलामती की दुआ की जा रही है, और उम्मीद है कि जल्द ही कोई सुराग मिलेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2025 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

