Indigo Travel Advisory Due to Heavy Rain in Mumbai: मुंबई में भारी बारिश से हवाई सफर प्रभावित, इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
मुंबई में हो रही बारिश ने आम जनजीवन के साथ-साथ हवाई सेवाओं को भी प्रभावित कर दिया है. इसी बीच देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने मंगलवार को यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है.
नई दिल्ली, 19 अगस्त : मुंबई में हो रही बारिश ने आम जनजीवन के साथ-साथ हवाई सेवाओं को भी प्रभावित कर दिया है. इसी बीच देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने मंगलवार को यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि मुंबई में हो रही भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे तक जाने वाले कई मार्गों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है. इसका असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है, जिससे कई विमानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हो रही है. एयरलाइन ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि यदि वे यात्रा के लिए निकल रहे हैं तो सामान्य समय से थोड़ा जल्दी एयरपोर्ट के लिए रवाना हों और अपने फ्लाइट की ताजा स्थिति इंडिगो के मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर अवश्य जांच लें.
इंडिगो ने कहा, "हमारी टीमें हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं और ऑपरेशंस को सुचारु रखने के लिए लगातार काम कर रही हैं. यात्रियों की सुरक्षा, आराम और शांति हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस असुविधा के लिए हमें खेद है और हम आपके धैर्य व सहयोग की सराहना करते हैं." यह भी पढ़ें : Chhattisgarh: मोटर खराब होने के कारण अचानक हवा में लटका झूला, लोगों में मची दहशत, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ का वीडियो आया सामने; VIDEO
गौरतलब है कि मुंबई में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे सड़क यातायात और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. अब इसका सीधा असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते एयरपोर्ट पहुंचें और अपनी उड़ान की स्थिति को लेकर अपडेट रहें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.
मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिसके कारण उड़ानों के समय में बदलाव या देरी संभव है. आईएमडी ने महाराष्ट्र में 16 से 21 अगस्त के दौरान भारी वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, 21 अगस्त तक मध्य महाराष्ट्र के कोंकण और आसपास के घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, जबकि कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा के साथ व्यापक वर्षा हो सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2025 08:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

