IndiGo ने लगाया फ्यूल चार्ज, 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 425 से 2,300 तक अतिरिक्त शुल्क
IndiGo ने 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ₹425 से ₹2,300 तक फ्यूल चार्ज लगाने का ऐलान किया है. बढ़ती ATF कीमतों के कारण एयरलाइन ने यह फैसला लिया है.
IndiGo To Levy Fuel Charges: देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी IndiGo ने यात्रियों के लिए फ्यूल चार्ज लागू करने का ऐलान किया है. कंपनी के बयान के अनुसार, 14 मार्च 2026 से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ₹425 से ₹2,300 तक अतिरिक्त फ्यूल चार्ज लिया जाएगा.
एयरलाइन ने बताया कि यह शुल्क उड़ान की दूरी के आधार पर तय किया जाएगा. कम दूरी की घरेलू उड़ानों पर ₹425 से शुरू होकर लंबी दूरी और कुछ अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर यह शुल्क अधिकतम ₹2,300 तक हो सकता है.
कंपनी का कहना है कि एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतों के कारण यह कदम उठाया गया है. हाल के महीनों में ईंधन की लागत में बढ़ोतरी के चलते एयरलाइंस के संचालन खर्च पर असर पड़ा है, जिसके चलते यह अतिरिक्त चार्ज लागू किया जा रहा है.
IndiGo के अनुसार, यह फ्यूल चार्ज 14 मार्च से बुक होने वाले टिकटों पर लागू होगा. इससे यात्रियों को टिकट बुक करते समय पहले की तुलना में थोड़ी अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है.
एयरलाइन ने यह भी कहा कि भविष्य में ईंधन की कीमतों में बदलाव के आधार पर इस फ्यूल चार्ज की समीक्षा की जा सकती है. फिलहाल, बढ़ती लागत को देखते हुए यात्रियों पर यह अतिरिक्त शुल्क लागू रहेगा.