India’s First Underwater Metro Train: 13 फरवरी से कोलकाता में चलेगी अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन, जानें कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

लोगों का इंतजार आखिरकार खत्म होनेवाला है, क्योंकि भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन सेवा बहुत जल्द कोलकाता में शुरू होने जा रही है! इस मेट्रो का नाम ईस्ट-वेस्ट मेट्रो परियोजना है. पानी के नीचे मेट्रो ट्विन सुरंग कोलकाता के साल्ट लेक सेक्टर V के टेक हब और युवा भारती क्रीड़ांगन के बीच 13 फरवरी से चलेगी. यह ट्रेन कम ट्रेवल कॉस्ट और कम समय में ज्यादा दूरी तय करने के उद्देश्य से बनाई गई है.

भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन, (फोटो क्रेडिट्स: पियूष गोयल ट्विटर)

कोलकाता: लोगों का इंतजार आखिरकार खत्म होनेवाला है, क्योंकि भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन सेवा बहुत जल्द कोलकाता में शुरू होने जा रही है! इस मेट्रो का नाम ईस्ट-वेस्ट मेट्रो परियोजना है. पानी के नीचे मेट्रो ट्विन सुरंग (Twin Tunnel) कोलकाता के साल्ट लेक सेक्टर V के टेक हब (tech hub) और युवा भारती क्रीड़ांगन (Yuva Bharati Krirangan) के बीच 13 फरवरी से चलेगी. यह ट्रेन कम ट्रेवल कॉस्ट और कम समय में ज्यादा दूरी तय करने के उद्देश्य से बनाई गई है.

इस बारे में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो (Union Minister Babul Supriyo) ने कहा कि, "यह तय किया गया है कि मेट्रो 13 फरवरी से अपनी सेवाएं शुरू कर देगी. कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Kolkata Metro Rail Corporation Limited) मेट्रो परियोजना को एक्जेक्युट कर रहा है, जो तकनीकी रूप से यूरोस्टार (Eurostar जैसा है, जो पेरिस और लंदन जोड़ता है. इसी तरह ये मेट्रो परियोजना भी हावड़ा और कोलकाता को जोड़ेगा. यह भी पढ़ें: कोलकाता में पहली बार पानी के अंदर दौड़ेगी मेट्रो, रेलमंत्री पीयूष गोयल ने शेयर किया VIDEO

पिछले साल अगस्त 2019 में रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन की झलक दी और इसे "उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का उदाहरण" कहा.

देखें वीडियो:

ट्रेन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

अगस्त महीने में टनल की खुदाई के दौरान ब्लास्ट होने के कारण कोलकाता मेट्रो निर्माण कार्य बाधित हो गया था. दुनिया की बेहतरीन तकनीक का उपयोग करके बनाई गई सुरंग साल 2021 तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगी, हालांकि 2009 में परियोजना की नींव रखे जाने के बाद से यह चर्चा में है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Kolkata Weather Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी