भारत का 'सबसे बड़ा' कार चोर अनिल चौहान दिल्ली में गिरफ्तार

करीब दो सौ मामलों में सात साल से अधिक समय से फरार चल रहे एक वाहन चोर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. देश के सबसे बड़े कार चोर कहे जाने वाले आरोपी ने तीन शादियां की हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 6 सितंबर : करीब दो सौ मामलों में सात साल से अधिक समय से फरार चल रहे एक वाहन चोर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. देश के सबसे बड़े कार चोर कहे जाने वाले आरोपी ने तीन शादियां की हैं. उसे अपने 27 साल के आपराधिक इतिहास में दो बार गिरफ्तार किया गया था.

आरोपी की पहचान अनिल चौहान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि यह लगभग 6,000 मामलों में शामिल था, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अनिल के खिलाफ अब तक 200 मामले दर्ज हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह दो दशकों से कारों की चोरी कर रहा है. यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने एक समान शादी की उम्र, तलाक, गुजारा भत्ता, उत्तराधिकार की याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा

अधिकारी ने बताया, "चौहान कारों की चोरी करता था और असम और पूर्वोत्तर भारत में बेच देता था. उसने कई मौकों पर पुलिस को चकमा दिया. जब दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू की, तो वह असम भाग गया. वहां उसने गैंडे के सींगों की तस्करी शुरू कर दी." अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने काफी संपत्ति अर्जित की थी, जिसे ईडी ने जब्त कर लिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\