देश

Tourism in India: भारतीयों का आध्यात्मिक स्थलों की ओर रुझान बढ़ा, विदेश की बजाय अयोध्या, उज्जैन और बद्रीनाथ जा रहे लोग (View Report)

देश के लोग अब पहले के मुकाबले अधिक यात्रा कर रहे हैं. साथ ही अयोध्या, उज्जैन और बद्रीनाथ जैसे आध्यात्मिक स्थलों के बारे में अधिक जानकारी हासिल की जा रही है. सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई.

Tourism in India: भारतीयों का आध्यात्मिक स्थलों की ओर रुझान बढ़ा, विदेश की बजाय अयोध्या, उज्जैन और बद्रीनाथ जा रहे लोग (View Report)
File Photo

Tourism in India: देश के लोग अब पहले के मुकाबले अधिक यात्रा कर रहे हैं. साथ ही अयोध्या, उज्जैन और बद्रीनाथ जैसे आध्यात्मिक स्थलों के बारे में अधिक जानकारी हासिल की जा रही है. सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई. ‘मेकमाईट्रिप इंडिया ट्रैवल ट्रेंड्स रिपोर्ट’ में उसके मंच के 10 करोड़ से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं से प्राप्त जानकारी और उनकी अन्य जिज्ञासाओं पर गौर करने के बाद यह बात सामने आई है.

इससे पता चला कि 2019 के बाद से एक वर्ष में तीन से अधिक यात्राएं करने वाले लोगों की संख्या में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

ये भी पढ़ें: PM Modi congratulated D Gukesh: ‘हमें आप पर गर्व है’, पीएम मोदी ने डी गुकेश को कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतने पर दी बधाई

रिपोर्ट के अनुसार, आध्यात्मिक यात्राओं में बढ़ती रुचि इसकी मुख्य वजह रही. आध्यात्मिक पर्यटन संबंधी जानकारी हासिल करने की गतिविधि में 2021 की तुलना में 2023 में 97 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई. इसमें कहा गया, छोटे तथा मझोले शहरों में धार्मिक महत्व वाले स्थलों की जानकारी हासिल करने के मामलों वृद्धि देखी जा रही है. अयोध्या में 2022 की तुलना में 2023 में 585 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है. इसी तरह उज्जैन और बद्रीनाथ को लेकर की गई खोज (सर्च) में क्रमशः 359 प्रतिशत और 343 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई.

रिपोर्ट में पाया गया कि सप्ताहांत में घूमने वाले गंतव्यों में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के बारे में 2022 की तुलना में 2023 में 131 प्रतिशत अधिक जानकारी बटोरी गई. ऊटी और मुन्नार जैसे हिल स्टेशन भी लोकप्रिय विकल्प हैं, खासकर देश के दक्षिणी हिस्से में. रिपोर्ट में अंतरराष्ट्रीय यात्राओं की भी जानकारी दी गई. दुबई, बैंकॉक और सिंगापुर शीर्ष तीन सबसे अधिक खोजे गए गंतव्य बने हुए हैं, जबकि लंबी दूरी की यात्रा के लिए लोगों ने सबसे अधिक लंदन, टोरंटो और न्यूयॉर्क में रुचि दिखाई.

इसमें कहा गया, हांगकांग, अल्माटी (कजाकिस्तान), पारो (भूटान), बाकू (अजरबैजान), डा नांग (वियतनाम), त्बिलिसी (जॉर्जिया) जैसे गंतव्यों के बारे में 2023 में लोगों की रुचि उल्लेखनीय रूप से बढ़ी. लीक से हटकर स्थानों में रुचि बढ़ रही है. इसके अलावा, पारिवारिक यात्रा की बुकिंग तेजी से बढ़ रही है. इसमें 2022 की तुलना में 2023 में 64 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसी अवधि में एकल यात्रा की बुकिंग में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2024 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).