Indian Gold Reserves: भारतीय महिलाएं दुनिया के 11% सोने की मालिक, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

भारतीय महिलाओं के पास दुनिया का 11% सोना है, जो करीब 24,000 टन सोने के बराबर है. times of india की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सोना अमेरिका, जर्मनी और अन्य देशों के कुल सोने के भंडार से भी ज्यादा है.

Indian Gold Reserves: भारतीय महिलाओं के पास दुनिया का 11% सोना है, जो करीब 24,000 टन सोने के बराबर है. times of india की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सोना अमेरिका, जर्मनी और अन्य देशों के कुल सोने के भंडार से भी ज्यादा है. खासकर दक्षिण भारत में सोने का अहम स्थान है, जहां भारत के कुल सोने का 40% रखा जाता है, और तमिलनाडु इसका 28% रखता है. इतना ही नहीं, भारतीय घरों में रखा गया सोना देश की जीडीपी का 40% हिस्सा है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अहम भूमिका निभाता है.

दरअसल, भारत में सोने का ऐतिहासिक महत्व है, खासकर महिलाओं के बीच, जिनका सोने के गहनों से गहरा संबंध है. हर भारतीय शादी में सोने के गहनों की उपस्थिति अनिवार्य मानी जाती है. यही वजह है कि भारत में महिलाओं के पास जो सोना है, वह अपने आप में एक बड़ी संपत्ति है.

ये भी पढ़ें: Bhopal Shocker: जंगल में कहां से आया 52 किलो सोना और ₹10 करोड़, आखिर किसकी है लावारिस इनोवा कार; जांच में जुटी आयकर विभाग (Watch Video)

भारतीय महिलाओं के पास है सोने का भंडार

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, भारतीय महिलाएं लगभग 24,000 टन सोना रखती हैं, जो दुनिया के कुल सोने के भंडार का करीब 11% है. इतना ही नहीं, भारत में महिलाओं के पास रखा गया सोना दुनिया के टॉप पांच देशों के सोने के भंडार से भी ज्यादा है. उदाहरण के लिए, अमेरिका के पास 8,000 टन, जर्मनी के पास 3,300 टन और रूस के पास 1,900 टन सोना है, लेकिन भारतीय महिलाओं के पास यह आंकड़ा इन सबसे कहीं ज्यादा है.

क्या कहता है आयकर कानून?

भारतीय आयकर कानूनों के तहत, शादीशुदा महिलाओं को 500 ग्राम सोना रखने की अनुमति है, जबकि अविवाहित महिलाओं के लिए यह सीमा 250 ग्राम है. इस प्रकार, भारत में महिलाओं के पास सोने का विशाल भंडार न केवल उनके व्यक्तिगत संपत्ति का हिस्सा है, बल्कि यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए भी एक महत्वपूर्ण योगदान है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Scorecard: वडोदरा में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, नट साइवर-ब्रंट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Score Update: वडोदरा में मुंबई मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का 16वां टी20 मुकाबला; यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की कप्तान स्मृति मंधाना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Pitch Report And Weather Update: वडोदरा में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या आरसीबी के गेंदबाज बिखेरेंगे जलवा? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\