IRCTC का अलर्ट: टूर पैकेज बुकिंग के दौरान भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने टूर बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहने की अपील की है. आईआरसीटीसी को हाल ही में दो ऐसे मामले मिले हैं.
नई दिल्ली: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने टूर पैकेज बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहने की अपील की है. आईआरसीटीसी (IRCTC) को हाल ही में दो ऐसे मामले मिले हैं, जिसमें आईआरसीटीसी के नाम पर अनधिकृत टूर टिकट बुक किए गए हैं. दरअसल आईआरसीटीसी के नाम से चल रही फर्जी वेबसाइटों द्वारा यह पूरा खेल खेला जा रहा है. यहां लोगों से पैस लेकर हुबहू आईआरसीटीसी (irctc.co.in) की तर्ज पर टूर पैकेज बुक किए जा रहे है.
भारतीय रेल की पर्यटन इकाई आईआरसीटीसी द्वारा साझा किए गए विवरण के अनुसार, आईटी सेंटर को धोखाधड़ी की ऐसी दो शिकायतें मिली हैं. ये टिकट आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट होने का दावा करने वाली फ्रॉड साइट्स (Fraud Website) से बुक की गई है. शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर वृस्तित जानकारी के लिए जांच पड़ताल की जा रही है. IRCTC: गर्मी की छुट्टियों के लिए पाना चाहते है कंफर्म टिकट, तो करें ये काम- बुक होंगे 12 टिकट
आईआरसीटीसी ने जिन फ्रॉड वेबसाइट की पहचान की है, उन में से एक irctctour.com है. इस मामलें में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यहां टूर पैकेज का कन्फर्मेशन वाउचर ठीक वैसे ही है जैसे कि आईआरसीटीसी देती है. इसके अलावा, विवरण में मोबाइल नंबर 9999999999, लैंडलाइन नंबर +91 6371526046 और ईमेल आईडी- irctctours2020@gmail.com भी फर्जी दिया हुआ है. आईआरसीटीसी ने लोगों से इस फर्जीवाड़े से सावधान रहने के लिए कहा है.
आईआरसीटीसी को देशभर में कई पर्यटन रेल परियोजनाओं को संचालित करने की विशेषज्ञता और अनुभव है. इसकी अधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com है. इसके जरिए भारतीय रेलवे पर्यटन, हवाई यात्रा, लैंड पैकेज और क्रूज पैकेज बुक किया जा सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2020 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

