ICG और ATS की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स ले जा रही एक पाक नाव को पकड़ा

भारतीय तटरक्षकों (आईसीजी) और एटीएस गुजरात ने संयुक्त रूप से 200 करोड़ रुपये मूल्य की 40 किलोग्राम ड्रग्स ले जा रही छह सदस्यों वाली एक पाकिस्तानी नौका को भारतीय जल क्षेत्र से पकड़ा है.

ड्रग्स (Photo Credits: PTI)

भारतीय तटरक्षकों (ICG) और एटीएस गुजरात ने संयुक्त रूप से 200 करोड़ रुपये मूल्य की 40 किलोग्राम ड्रग्स ले जा रही छह सदस्यों वाली एक पाकिस्तानी नौका को भारतीय जल क्षेत्र से पकड़ा है. 13-14 सितंबर, 2022 की मध्यरात्रि को, आईसीजी ने एटीएस गुजरात से मिली खुफिया सूचना के आधार पर इंटरसेप्टर वर्ग के दो तेज़ जहाजों- सी-408 और सी-454 को क्षेत्र में गश्त के लिए तैनात किया.

यह इलाका अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के नजदीक है. एक पाकिस्तानी नौका को अनुमानित आईएमबीएल के अंदर पांच समुद्री मील और जखाउ से 40 समुद्री मील की दूरी पर भारतीय जलक्षेत्र में संदिग्ध रूप से देखा गया। चुनौती दिए जाने पर, पाकिस्तानी नौका ने एक खेप चढ़ानी शुरू कर दी और कपटपूर्ण तरीके से युद्धाभ्यास शुरू कर दिया. समुद्र में ऊंची लहरों का मुकाबला करते हुए आईसीजी जहाज ने नौका को रोका और पकड़ लिया.  यह भी पढ़े: दिल्ली में ड्रग्स सप्लाई का काला कोरबार, पुलिस की बड़ी कर्रवाई- 30 करोड़ की हेरोइन बरामद

नौका को आगे की संयुक्त जांच के लिए जखाउ लाया जा रहा है. पिछले एक साल में आईसीजी और एटीएस गुजरात का यह पांचवां संयुक्त अभियान है। यह मजबूत तटीय सुरक्षा नेटवर्क के लिए हितधारकों के बीच प्रभावी समन्वय के महत्व पर प्रकाश डालता है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

TCS Nashik Case: महिला कर्मचारी ने सहकर्मी पर लगाए सनसनीखेज आरोप, कहा- शारीरिक छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणियों के साथ जांघ पर हाथ रखने का करता था प्रयास

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का होगा कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स