सेना का Pak को करारा जवाब, सुंदरबनी सेक्टर में घुसपैठ कर रहे दो पाकिस्तानी कमांडो को किया ढेर

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. सुंदरबनी सेक्टर (Sunderbani Sector) में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी एसएसजी (स्पेशल सर्विस ग्रुप) के कम से कम दो जवानों को ढेर कर दिया है.

भारतीय जवान (Photo Credits: Getty)

श्रीनगर: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान (Pakistan) की नापाक हरकत का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. सुंदरबनी सेक्टर (Sunderbani Sector) में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी एसएसजी (स्पेशल सर्विस ग्रुप) के कम से कम दो जवानों को ढेर कर दिया है. जबकि पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया था.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक सोमवार शाम मुस्तैद भारतीय जवानों ने सुंदरबनी सेक्टर में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम की है. संदिग्ध गतिविधि के बाद की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की एसएसजी (स्पेशल सर्विस ग्रुप) यूनिट के कम से कम दो एलीट कमांडो को मार गिराया गया. बताया जा रहा है कि सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश पाकिस्तान बार्डर एक्शन टीम (BAT) द्वारा कराई जा रही थी. सेना ने 19 साल में ढेर किए 22 हजार आतंकी, पाकिस्तान की हर चाल का दिया मुंहतोड़ जवाब

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के बांदीपुर जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सोमवार शाम को पाकिस्तान की ओर से अचानक बिना उकसावे के गोलीबारी की गई. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने गुरेज सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन किया. हमारी सेना ने पर्याप्त कदम उठाकर और प्रभावी तरीके से उल्लंघन का जवाब दिया.

सेना के सूत्रों ने एएनआई को बताया कि इस मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से रॉकेट लांचर और एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल दागे गए. इसकी चपेट में आने से भारतीय जवान सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh) की जान चली गई.

बता दें कि जिस भारतीय पोस्ट पर हमला किया गया वह तीन तरफ से पाकिस्तानी पोस्ट से घिरा हुआ है. इस वजह से पाकिस्तानी सेना द्वारा अक्सर वहां हमले किए जाते रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला जा रहा है चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Mumbai Local Mega Block on March 29: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न-सेंट्रल लाइन पर रविवार को रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स