उरी सेक्टर में पाकिस्तानी आतंकियों ने की घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने किया नाकाम

भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात सेना ने जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा समर्थित आतंकवादियों की घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से ऐसी किसी भी तरह की गतिविधि से निपटने के लिए भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है.

भारतीय सेना (Photo Credits-PTI)

भारतीय सेना (Indian Army) ने जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर (Uri Sector) में आतंकवादियों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया. भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात सेना ने जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के उरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) द्वारा समर्थित आतंकवादियों (Terrorists) की घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया. आतंकवादियों की घुसपैठ को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान की सेना की चौकियों से भारी गोलीबारी (Heavy Firing) भी की गई.

भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की कोशिश जम्मू और कश्मीर में हिंसा बढ़ाने के लिए भारत (India) में आतंकवादियों के एक समूह को भेजने की थी. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ से ऐसी किसी भी तरह की गतिविधि से निपटने के लिए भारतीय सेना हाई अलर्ट (High Alert) पर है. यह भी पढ़ें- 15 अगस्त को लेकर मुंबई-दिल्ली समेत कई प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनो की सुरक्षा बढ़ाई गई

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाया है, जिसके बाद से ही वहां सेना अलर्ट पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Weather Update: निशिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ