ललित मोदी और उनकी पत्नी के स्विस बैंक खातों का ब्योरा भारत ने स्विट्जरलैंड से मांगा

क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललिल मोदी और उनकी पत्नी के स्विस बैंक खातों की जानकारी के बारे में भारतीय अधिकारियों के अनुरोध पर स्विट्जरलैंड ने दोनों के नाम सार्वजनिक सूचना जारी की है. भारत ने विदेशों में जमा काले धन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर रखी है.

ललित मोदी (Photo Credits-IANS)

नई दिल्ली/बर्न. क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललिल मोदी और उनकी पत्नी के स्विस बैंक खातों की जानकारी के बारे में भारतीय अधिकारियों के अनुरोध पर स्विट्जरलैंड ने दोनों के नाम सार्वजनिक सूचना जारी की है. भारत ने विदेशों में जमा काले धन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर रखी है. भारत ने कर संबंधी मामलों में सहयोग की द्विपक्षीय संधि के तहत ऐसे ममालों में स्विट्जरलैंड से सहयोग का अनुरोध किया है. स्विट्जरलैंड के संघीय कर विभाग ने ललित मोदी और उनकी पत्नी मिनाल मोदी (उर्फ मिनालिनी मोदी) के अलावा कुछ अन्य इकाइयों के बारे में मांगी गयी जानकारी देने से पहले अपने देश के नियमों के तहत संघीय राजपत्र में उनके नाम के नोटिस जारी किए हैं. सूचना साझा करने से पहले इन इकाइयों को नोटिस जारी कर अपनी बात/आपत्ति रखने का अवसर दिया जाता है.

मोदी के बारे में बताया जाता है कि वह 2010 में भारत से लंदन चले गए थे. उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का एक मामला चल रहा है पर उनका कहना है कि उन्होंने कोई गड़बड़ी नहीं की है. यह भी पढ़े-पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी की पत्नी का हुआ निधन

गौर करने लायक एक बात यह है कि मोदी दम्पत्ति के खिलाफ 2016 में भी ऐसे ही नोटिस जारी किए गए थे. पर यह नहीं पता चल सका है कि उसके बाद इन देनों के खातों के बारे में भारत को जानकारी उपलब्ध कराई गयी थी या नहीं.

हाल के महनों में भारत के अनुरोध पर कई इकाइयों के बारे में स्विट्जरलैंड के राज-पत्र में इस तरह के नोटिस किए थे और कानून के तहत उनके बारे में भारत को सूचनाएं उपलब्ध कराई गयी है. भारत का आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय सहित केंद्रीय एजेंसियां उन मामलों में अभियोजन की कार्रवाई कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर