सऊदी अरब ने किया भारत का समर्थन, प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा- आतंक के खिलाफ हम हर तरह से सहयोग करेंगे

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले हफ्ते पुलवामा में हुआ बर्बर आतंकवादी हमला, इस मानवता विरोधी खतरे से दुनिया पर छाए कहर की एक और क्रूर निशानी है.

पीएम मोदी और सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान (Photo Credit: PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Crown Prince Mohammed bin Salman) ने बुधवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने आतंकवाद (Terrorism) के मसले पर कहा कि हम भारत (India) के साथ हर तरह का सहयोग करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कहा कि हम इंटेलिजेंस से लेकर अन्य चीजों तक के लिए आपका साथ देने को तैयार हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि पिछले हफ्ते पुलवामा (Pulwama) में हुआ बर्बर आतंकवादी हमला, इस मानवता विरोधी खतरे से दुनिया पर छाए कहर की एक और क्रूर निशानी है. इस खतरे से प्रभावशाली ढंग से निपटने के लिए हम इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद को किसी भी प्रकार का समर्थन दे रहे देशों पर सभी संभव दबाव बढ़ाने की आवश्यकता है.

उन्होंने कहा कि आतंकवाद का इंफ्रास्ट्रक्चर नष्ट करना और इसको समर्थन समाप्त करना और आतंकवादियों और उनके समर्थकों को सजा दिलाना बहुत जरूरी है. साथ ही अतिवाद के खिलाफ सहयोग और इसके लिए एक मजबूत कार्ययोजना की भी जरूरत है, ताकि हिंसा और आतंक की ताकतें हमारे युवाओं को गुमराह न कर सकें. मुझे खुशी है कि सऊदी अरब और भारत इस बारे में साझा विचार रखते हैं. यह भी पढे़ें- सऊदी अरब के प्रिंस सलमान ने कहा- मोदी जी मेरे बड़े भाई और मैं छोटा भाई, की जमकर तारीफ

पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया और खाड़ी में शांति और स्थिरता सुनिचित करने में हमारे दोनों देशों के साझा हित हैं. आज हमारी बातचीत में, इस क्षेत्र में हमारे कार्यों में तालमेल लाने और हमारी भागीदारी को तेजी से आगे बढ़ाने पर सहमति हुई है. हम इस बात पर भी सहमत हुए हैं कि काउंटर टेररिज्म, समुद्री सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में और मजबूत द्विपक्षीय सहयोग दोनों देशों के लिए लाभप्रद रहेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\