धारा 370 रद्द: भारतीय राजनयिकों को पाकिस्तान छोड़ने से भारत का इंकार, कहा- ईद मनाने के लिए परिवार के साथ वतन आ रहे हैं

भारतीय राजनयिक स्टाफ के कम से कम 13 सदस्यों के शनिवार को पाकिस्तान (Pakistan) छोड़ने की रपट से भारतीय विदेश मंत्रालय ने इंकार किया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि कुछ स्टाफ ईद मनाने के लिए परिवार सहित भारत आ रहे हैं, और भारतीय राजनयिकों के पाकिस्तान छोड़ने की बात में सच्चाई नहीं है

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली: भारतीय राजनयिक स्टाफ के कम से कम 13 सदस्यों के शनिवार को पाकिस्तान (Pakistan) छोड़ने की रपट से भारतीय विदेश मंत्रालय ने इंकार किया है, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि कुछ स्टाफ ईद मनाने के लिए परिवार सहित भारत आ रहे हैं, और भारतीय राजनयिकों के पाकिस्तान छोड़ने की बात में सच्चाई नहीं है. इससे पहले एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रपट में कहा गया था कि रायनयिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि भारतीय राजनयिक स्टाफ के 13 सदस्यों ने पाकिस्तान छोड़ दिया है और वे वाघा बॉर्डर के जरिए भारत पहुंचे हैं.

जम्मू एवं कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने और संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द किए जाने के बाद बढ़े तनाव के चलते पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को खत्म करने व सभी द्विपक्षीय व्यवस्था की समीक्षा करने की बात कही है. प्रधानमंत्री इमरान खान की सूचना एवं प्रसारण मामलों की विशेष सलाहकार फिरदौस आशिक अवान ने कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के रुख को स्पष्ट किया और कहा कि पाकिस्तान अपने पुराने रुख पर कायम है और वह अपने देश के हितों की रक्षा करेंगे. यह भी पढ़े: 13 भारतीय राजनयिकों ने परिवार सहित छोड़ा पाकिस्तान, अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर पहुंचे इंडिया

इससे पहले, प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी अपने कैबिनेट के सदस्यों को कहा कि वह सोशल मीडिया का सहारा लेकर कश्मीर मामले पर भारतीय बलों द्वारा किए जा रहे कार्यो का पर्दाफाश करें.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 5th T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 56 रनों से दी करारी शिकस्त, 4-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 5th T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 258 रनों का लक्ष्य, जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

नेपाल में दर्दनाक हादसा: पोखरा की फेवा झील में डूबने से बिहार के युवक की मौत, चार महीने बाद होनी थी शादी

India vs England, 5th T20I Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड