India-Pakistan Tension: भारत-पाक तनाव के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी, चेक डिटेल्स
भारत, पाकिस्तान के तनाव के बीच दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने रविवार, 11 मई 2025 को यात्रियों के लिए एक नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है.
India-Pakistan Tension: भारत, पाकिस्तान के तनाव के बीच दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने रविवार, 11 मई 2025 को यात्रियों के लिए एक नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा कि हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) द्वारा लागू किए गए कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण उड़ान शेड्यूल में बदलाव हो सकता है और सुरक्षा जांच केंद्रों पर अधिक समय लग सकता है.
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने अपने बयान में कहा, "दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य रूप से जारी है. हालांकि, बदलते हवाई क्षेत्र की गतिशीलता और बढ़े हुए सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण, कुछ उड़ानों के शेड्यूल प्रभावित हो सकते हैं और सुरक्षा जांच बिंदुओं पर प्रतीक्षा समय बढ़ सकता है. यह भी पढ़े: India-Pakistan Tension: भारत-पाक तनाव के बीच इंडियन ऑयल ने कहा, देश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल मौजूद
यात्रियों से अनुरोध है कि वे निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का पालन करें:
-
अपनी एयरलाइंस द्वारा दी गई नवीनतम जानकारी और निर्देशों का पालन करें.
-
हैंड बैगेज और चेक-इन लगेज नियमों का अनुपालन करें.
-
बढ़ी हुई सुरक्षा जांच के लिए अतिरिक्त समय की योजना बनाएं.
-
सुचारु यात्रा के लिए एयरलाइन और सुरक्षा कर्मियों के साथ सहयोग करें.
-
उड़ान की ताजा स्थिति जानने के लिए अपनी एयरलाइन या दिल्ली हवाई अड्डे की आधिकारिक वेबसाइट जांचें.
14 मई तक 32 एयरपोर्ट रहेंगे बंद
इस बीच, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और संबंधित विमानन अधिकारियों ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के 32 एयरपोर्ट्स को सभी नागरिक उड़ान संचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है. यह प्रतिबंध नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) के तहत परिचालन कारणों से 9 मई 2025 से 14 मई 2025 (15 मई 2025 को सुबह 05:29 IST तक) तक प्रभावी है.
ये प्रमुख एयरपोर्ट्स रहेंगे बंद
एडवाइजरी के तहत आदमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपुर, बठिंडा, भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन, जैसलमेर, जम्मू, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा (गग्गल), केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली (भुंतर), लेह, लुधियाना, मुंद्रा, नलिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हीरासर), सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोइस और उत्तरलाई एयरपोर्ट बंद रहेंगे
एडवाइजरी के तहत यात्रियों से आग्रह है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लें और गलत सूचनाओं से बचें.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2025 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

