नेपाल के विवादित नक्शे पर भारत ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- इस कदम का कोई मतलब नहीं है

भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद और गहरा सकता है. दरअसल शनिवार को नेपाल की संसद ने विशेष सत्र में देश के राजनीतिक नक्शे को संशोधित करने संबंधित बिल को पारित किया. इसके जरिए नेपाल ने लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा इलाकों को अपना बताते हुए विवादित नक्शे को संविधान में शामिल कर लिया है. जिस पर भर ने कड़ी आपत्ति जताई है.

पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली (Photo credits: Facebook/File)

नई दिल्ली: भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद और गहरा गया है. दरअसल शनिवार को नेपाल की संसद में विशेष सत्र में देश के राजनीतिक नक्शे को संशोधित करने संबंधित विधेयक को मंजूरी मिल गई. इसके जरिए नेपाल ने लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा इलाकों को अपना बताते हुए विवादित नक्शे को संविधान में शामिल कर लिया है. जिस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि नेपाल की प्रतिनिधि सभा ने भारतीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों को शामिल करने के लिए नेपाल के नक्शे को बदलने के लिए एक संविधान संशोधन विधेयक पारित किया है. हमने इस मामले पर अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर दी है. नेपाल का दावा ऐतिहासिक तथ्य या सबूतों पर आधारित नहीं है और न ही इसका कोई मतलब है. इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत का भी उल्लंघन हुआ है. नेपाल ने लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को अपना बताते हुए संविधान में शामिल किया विवादित नक्शा, भारत से तनाव बढ़ना तय

नेपाल की संसद ने नौ जून को आम सहमति से इस विधेयक के प्रस्ताव पर विचार करने पर सहमति जताई थी जिससे नए नक्शे को मंजूर किये जाने का रास्ता साफ हुआ. विधेयक पारित होने के बाद इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद यह नक्शा संविधान में शामिल हो जाएगा. नेपाल ने सीमा पर झड़प के दौरान हिरासत में लिए गए भारतीय को छोड़ा

भारत और नेपाल के बीच रिश्तों में उस वक्त तनाव दिखा जब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आठ मई को उत्तराखंड में लिपुलेख दर्रे को धारचुला से जोड़ने वाली रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 80 किलोमीटर लंबी सड़क का उद्घाटन किया. नेपाल ने इस सड़क के उद्घाटन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि यह सड़क नेपाली क्षेत्र से होकर गुजरती है. हालांकि भारत ने नेपाल के दावों को खारिज करते हुए फिर कहा कि यह सड़क पूरी तरह भारत की सीमा में है. (एजेंसी इनपुट के साथ)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\