देश

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी भारतीयों से कहा- ‘न्यू इंडिया’ में भारत और जापान के बीच संबंध और मजबूत होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि ‘न्यू इंडिया’ में भारत और जापान के बीच संबंध और मजबूत होंगे. उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिये प्रवासी भारतीयों का शुक्रिया अदा किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी भारतीयों से कहा- ‘न्यू इंडिया’ में भारत और जापान के बीच संबंध और मजबूत होंगे
पीएम मोदी (Photo Credits-ANI Twitter)

कोबे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि ‘न्यू इंडिया’ में भारत और जापान के बीच संबंध और मजबूत होंगे. उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिये प्रवासी भारतीयों का शुक्रिया अदा किया. इस साल हुए लोकसभा चुनाव में 61 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया. मोदी ने जापान के कोबे में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जब दुनिया के साथ भारत के संबंधों की बात आती है तो जापान का इसमें महत्वपूर्ण स्थान है. यह सदियों पुराना संबंध है.एक-दूसरे की संस्कृति और सभ्यता के प्रति अपनेपन, सद्भाव और सम्मान की भावना है.’’

मोदी ने कहा, ‘‘लगभग दो दशक पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और जापानी प्रधानमंत्री योशिरो मोरी ने साथ मिलकर हमारे संबंधों को वैश्विक भागीदारी का रूप दिया। साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मुझे मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे के साथ हमारी मैत्री को प्रगाढ़ करने का मौका मिला.’’ यह भी पढ़े-जापान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद लगे 'वंदे मातरम' और 'जय श्री राम' के नारे, देखें वीडियो

मोदी ने कहा, ‘‘न्यू इंडिया में ये रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे.’’भारत में हाल में संपन्न चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिये प्रवासी भारतीयों का शुक्रिया अदा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां जापान से कई भारतीय भारत आए और क्षेत्र में काम किया, वहीं कई लोगों ने ट्विटर जैसे सोशल मीडिया मंचों पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बारे में संदेश फैलाया.

उन्होंने कहा कि 61 करोड़ मतदाताओं, 10 लाख मतदान केंद्र, 40 लाख से अधिक ईवीएम और 8000 से अधिक उम्मीदवार दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बने.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2019 07:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).