India-China: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- मोदी जी चीन के कब्जे वाली जमीन हमें कब मिलेगी
गौरतलब है कि चीनी सेना ने गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के अंजाव जिले में सीमा कर्मचारी बैठक बिंदु दमाई में तारोन को सौंप दिया था. ऊपरी सियांग जिले के जिदो गांव का निवासी तारोन 18 जनवरी से भारतीय क्षेत्र के बिशिंग क्षेत्र के शियुंग ला से शिकार के दौरान लापता हो गया था.
नई दिल्ली: अरूणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के लापता किशोर को चीनी सेना (Chinese Army ) की ओर से भारत (India) को सौंपे जाने के बाद कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंन्द्र सरकार (Central Government) से चीन (China) के अवैध कब्जे वाली जमीन के बारे में सवाल किया है. गांधी ने शुक्रवार को हिन्दी में एक ट्वीट में कहा मुझे यह जानकर काफी राहत मिली है कि मिराम तारोन को चीन ने लौटा दिया है लेकिन प्रधानमंत्री जी चीन ने जो हमारी जमीन अवैध रूप से कब्जा रखी है , वह हमें कब वापिस मिलेगी. India-China: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- सीमाओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा में बड़ी चूक हुई
वास्तविक नियंत्रण रेखा और उत्तर पूर्व में चीनी कब्जे के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए कांग्रेस ने पहले आरोप लगाया था कि चीन ने भारतीय क्षेत्र के अंदर गांवों का निर्माण किया है.
पार्टी ने कहा था कि नए उपग्रह चित्र, पिछले एक साल में भूटानी क्षेत्र में चीनी गांवों के कथित निर्माण को दिखाते हैं. ये नए गांव लगभग 100 वर्ग किमी (25,000 एकड़) के क्षेत्र में फैले है और इनका निर्माण मई 2020 और नवंबर 2021 के बीच किया गया था.
ये नए गांव डोकलाम पठार के पास स्थित हैं जहां 2017 में भारत और चीन का आमना-सामना हुआ था. जिसके बाद चीन ने इस क्षेत्र में भारतीय सुरक्षा को दरकिनार करते हुए सड़क निर्माण गतिविधियों को फिर से शुरू कर दिया था. पार्टी ने कहा कि भूटान की धरती पर नया निर्माण भारत के लिए विशेष रूप से चिंताजनक है क्योंकि भारत ने ऐतिहासिक रूप से भूटान को उसकी विदेश संबंध नीति पर सलाह दी है और उसके सशस्त्र बलों को प्रशिक्षित कर रहा है.
गौरतलब है कि चीनी सेना ने गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के अंजाव जिले में सीमा कर्मचारी बैठक बिंदु दमाई में तारोन को सौंप दिया था. ऊपरी सियांग जिले के जिदो गांव का निवासी तारोन 18 जनवरी से भारतीय क्षेत्र के बिशिंग क्षेत्र के शियुंग ला से शिकार के दौरान लापता हो गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2022 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

