India-China Border Tension: आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे बोले- एलएसी पर स्थिति नाजुक और गंभीर, सेना हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार

चीन से तनाव के बीच आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे लेह की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज वहां का दौरा किया. अपने लेह दौरे को लेकर आर्मी चीफ ने शुक्रवार को कहा, "कल लेह पहुंचने के बाद मैंने अलग-अलग जगहों पर ऑफिसर्स से बात की और स्थिति का जायजा लिया. जवानों का मनोबल बहुत ऊंचा है वो हर चुनौती का सामना करने को तैयार हैं. मैं यकीनन कह सकता हूं कि हमारे जवान न केवल भारतीय सेना बल्कि देश का भी नाम रोशन करेंगे."

सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Photo Credits: Facebook)

India-China Border Tension: चीन से तनाव (India-China Border Tension) के बीच आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Army Chief General Manoj Mukund Naravane) लेह की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज वहां का दौरा किया. अपने लेह दौरे को लेकर आर्मी चीफ ने शुक्रवार को कहा, "कल लेह पहुंचने के बाद मैंने अलग-अलग जगहों पर ऑफिसर्स से बात की और स्थिति का जायजा लिया. जवानों का मनोबल बहुत ऊंचा है वो हर चुनौती का सामना करने को तैयार हैं. मैं यकीनन कह सकता हूं कि हमारे जवान न केवल भारतीय सेना बल्कि देश का भी नाम रोशन करेंगे."

आर्मी चीफ ने आगे कहा, अभी जो LAC पर स्थिति है वो नाजुक और गंभीर है लेकिन हम लगातार इसके बारे में सोच विचार कर रहे हैं. हमारी सुरक्षा के लिए हमने कुछ एहतियाती कदम उठाए हैं. मुझे उम्मीद है कि हमने जो तैनाती की है उससे हम अपनी सुरक्षा कायम रखेंगे." यह भी पढ़ें-India-China Border Tension: पैंगोंग झील के पास भारत ने नाकाम की चीन की घुसपैठ की कोशिश

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो कि सेना प्रमुख जनरल मुकुंद नरवणे बॉर्डर पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच तैयारियों की समीक्षा के मद्देनजर लद्दाख के दौरे पर हैं. इस दौरान वह आला अफसरों से मिलकर हालात की पूरी जानकारी ले रहे है. इससे पहले चीन ने पैंगोंग में घुसपैठ की कोशिश की थी जिसे भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम करते हुए वहां से खदेड़ दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 Final Match Toss Winner Prediction: महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 Final Match Key Players To Watch Out: महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच होगी गोल्ड मेडल की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs Japan, One-Off T20I Match Live Score Update: तोचिगी में टीम इंडिया और जापान के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट