देश

INDIA Bloc Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज इंडिया ब्लॉक की बड़ी रैली, सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता पढेंगी मुख्यमंत्री का संदेश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली में शामिल होंगी और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत से भेजे गए सीएम का संदेश पढ़ेंगी.

INDIA Bloc Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज इंडिया ब्लॉक की बड़ी रैली, सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता पढेंगी मुख्यमंत्री का संदेश
Twitter X

नई दिल्ली, 31 मार्च : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली में शामिल होंगी और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत से भेजे गए सीएम का संदेश पढ़ेंगी.

शराब निति मामले में ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, शरद पवार और उद्धव ठाकरे जैसे वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की सम्भावना है. यह भी पढ़ें : Moradabad-Haridwar Road Accident: मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाइवे पर सड़क हादसे में चार की मौत, दो घायल

इसके आलावा, कई अन्य प्रमुख नेता भी रहेंगे, जिनमें तिरुचि शिवा (डीएमके), डेरेक ओ'ब्रायन (टीएमसी), तेजस्वी यादव (आरजेडी), सीताराम येचुरी (सीपीआई-एम), डी. राजा (सीपीआई), फारूक अब्दुल्ला, दीपांकर भट्टाचार्य (सीपीआई-एमएल), चंपई सोरेन (जेएमएम), कल्पना सोरेन (जेएमएम), और आदित्य ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) शामिल हैं. विपक्ष ने कहा है कि यह रैली कोई राजनीतिक रैली नहीं है, बल्कि यह देश में लोकतंत्र को बचाने का एक कदम है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2024 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).