देश

Indian Women Pilots Make History: भारत ने छुआ नया आसमान! महिला पायलटों के मामले में दुनिया में नंबर 1 बना इंडिया, अमेरिका जैसे दिगग्ज देश भी पिछड़े

भारत में कुल पायलटों में से 15% महिलाएं हैं, जो वैश्विक औसत 5.8% से काफी अधिक है. यह उपलब्धि न केवल भारत के लिए गर्व का विषय है, बल्कि दुनिया भर में महिला सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है.

Indian Women Pilots Make History: भारत ने छुआ नया आसमान! महिला पायलटों के मामले में दुनिया में नंबर 1 बना इंडिया, अमेरिका जैसे दिगग्ज देश भी पिछड़े
(Photo : X)

Countries With Highest Women Pilots in 2024.: विमानन के क्षेत्र में भारत ने इतिहास रच दिया है! वर्ष 2024 में सर्वाधिक महिला पायलटों के मामले में भारत विश्व में अग्रणी देश बनकर उभरा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कुल पायलटों में से 15% महिलाएं हैं, जो वैश्विक औसत 5.8% से काफी अधिक है. यह उपलब्धि न केवल भारत के लिए गर्व का विषय है, बल्कि दुनिया भर में महिला सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है.

सपनों को पंख लगाती भारतीय महिलाएं

आज भारत में हजारों महिलाएं आसमान छूने का सपना देखती हैं और उन्हें पूरा भी कर रही हैं. यह भारत के लिए गर्व का क्षण है कि वह न केवल विमानन के क्षेत्र में, बल्कि महिला सशक्तिकरण के मामले में भी दुनिया को राह दिखा रहा है.

आइए एक नज़र डालते हैं उन देशों पर जहां 2024 में सबसे अधिक महिला पायलट हैं:

1. भारत (15%): भारत इस सूची में सबसे ऊपर है, जहां लगभग 15% पायलट महिलाएं हैं. भारत में महिला पायलटों की संख्या बढ़ने के कई कारण हैं, जैसे सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम, STEM क्षेत्र में महिलाओं को आकर्षित करने के प्रयास और हवाई यात्रा की बढ़ती मांग.

2. आयरलैंड (9.9%): आयरलैंड में महिला पायलटों का प्रतिशत 9.9% है, जो इसे दूसरे स्थान पर ले जाता है. आयरलैंड में महिलाओं के लिए उड्डयन क्षेत्र में करियर बनाने के लिए कई अवसर उपलब्ध हैं और सरकार भी उन्हें प्रोत्साहित करती है.

3. दक्षिण अफ्रीका (9.8%): दक्षिण अफ्रीका भी महिला पायलटों के मामले में काफी आगे है, जहां लगभग 9.8% पायलट महिलाएं हैं. दक्षिण अफ्रीका में उड्डयन अकादमियां महिलाओं को पायलट बनने के लिए विशेष प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति प्रदान करती हैं.

अन्य देश: ऑस्ट्रेलिया (7.5%), कनाडा (7.0%), जर्मनी (6.9%), संयुक्त राज्य अमेरिका (5.5%), यूके (4.7%), न्यूजीलैंड (4.5%), स्कैंडिनेवियाई देश (3.8%), कतर (2.4%), जापान (1.3%), सिंगापुर (1.0%).

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2024 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).