Independence Day 2026: लाल किले पर बच्चों से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, गिरी हुई टोपी उठाकर पहनाई, दिल जीतने वाला VIDEO वायरल

लाल किले जैसे ऐतिहासिक मंच पर औपचारिक समारोह के बीच प्रधानमंत्री मोदी का बच्चों के साथ यह आत्मीय व्यवहार लोगों को काफी पसंद आया. बच्ची की गिरी हुई टोपी उठाकर उसे दोबारा पहनाने का यह छोटा-सा कदम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया और स्वतंत्रता दिवस समारोह का सबसे भावुक और यादगार पल माना जा रहा है.

Independence Day 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करने के बाद एक ऐसा भावुक पल दिया, जिसने सभी का दिल जीत लिया. औपचारिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पीएम मोदी प्रोटोकॉल से हटकर स्कूली बच्चों, NCC कैडेट्स और 'माई भारत' (My Bharat) के स्वयंसेवकों से मिलने पहुंचे. इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. Independence Day 2026: पीएम मोदी ने 2036 ओलंपिक की तैयारी के लिए देशव्यापी टैलेंट हंट का किया ऐलान, 5 से 15 साल के बच्चों को मिलेगा मौका

बच्ची की गिरी टोपी उठाकर खुद पहनाई

जब प्रधानमंत्री बच्चों से मिल रहे थे, तभी एक छोटी बच्ची सम्मान जताने के लिए उनके पैर छूने झुकी. इसी दौरान उसके सिर से टोपी गिर गई. पीएम मोदी ने बिना देर किए खुद झुककर टोपी उठाई और मुस्कुराते हुए बच्ची के सिर पर वापस पहनाई.

प्रधानमंत्री के इस सादगी भरे और आत्मीय व्यवहार को देखकर वहां मौजूद बच्चे बेहद खुश नजर आए. आसपास मौजूद लोगों ने भी इस पल का तालियों के साथ स्वागत किया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग प्रधानमंत्री के इस भाव की सराहना कर रहे हैं.

 

 

लाल किले पर PM मोदी ने उठाई गिरी हुई टोपी, दिल छू लेने वाला पल:

प्रोटोकॉल तोड़कर बच्चों से की मुलाकात

हर साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपचारिक कार्यक्रम के बाद अपने काफिले को रुकवाया और बच्चों के बीच पहुंचे. उन्होंने बच्चों से हाथ मिलाया, उनका अभिवादन स्वीकार किया और उनसे कुछ पल बातचीत भी की. प्रधानमंत्री से इतने करीब मिलकर बच्चे बेहद उत्साहित दिखाई दिए. बाद में कई छात्रों ने मीडिया से बातचीत में इसे यादगार अनुभव बताया.

युवाओं पर रहा पीएम मोदी के भाषण का खास फोकस

प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में भी युवाओं पर विशेष जोर देखने को मिला. उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा की.

इसके अलावा 5 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए देशव्यापी खेल प्रतिभा खोज (टैलेंट हंट) अभियान शुरू करने और अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तथा सेमीकंडक्टर तकनीक का प्रशिक्षण देने का भी ऐलान किया.

भावुक पल ने जीता लोगों का दिल

लाल किले जैसे ऐतिहासिक मंच पर औपचारिक समारोह के बीच प्रधानमंत्री मोदी का बच्चों के साथ यह आत्मीय व्यवहार लोगों को काफी पसंद आया. बच्ची की गिरी हुई टोपी उठाकर उसे दोबारा पहनाने का यह छोटा-सा कदम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया और स्वतंत्रता दिवस समारोह का सबसे भावुक और यादगार पल माना जा रहा है.

Share Now