Independence Day 2026: देश आज मना रहा है आज़ादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस, PM मोदी लाल किले से करेंगे संबोधन, यहां देखें Live Speech
इस वर्ष के भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. पूरे देश में आजादी के इस पावन पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है.
Independence Day 2026: भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. पूरे देश में आजादी के इस पावन पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित मुख्य समारोह की अगुवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं. इस बार का समारोह विशेष है क्योंकि यह राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने और 'विकसित भारत @2047' के संकल्प को समर्पित है.
'वंदे मातरम्' का ऐतिहासिक गायन
इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस समारोह की सबसे बड़ी खासियत राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 साल पूरे होने का उत्सव है. स्वतंत्रता दिवस के मुख्य राजकीय समारोह में पहली बार 'वंदे मातरम्' का औपचारिक रूप से संगीतमय प्रस्तुतीकरण किया गया. यह भी पढ़े: Independence Day 2026 Messages: 15 अगस्त को देश मना रहा है 80वां स्वतंत्रता दिवस; अपनों को भेजें ये खास हिंदी विशेज, शायरी और संदेश
यहां देखें संबोधन लाइव
कार्यक्रम में देश की युवा शक्ति की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया गया है. लाल किले के सामने ज्ञान पथ पर एनसीसी (NCC) कैडेट्स और 'माई भारत' (MY Bharat) के वालंटियर्स ने मानव शृंखला बनाकर 'वंदे मातरम्' की आकृति उकेरी.
गॉर्ड ऑफ ऑनर और 21 तोपों की सलामी
लाल किला पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री और रक्षा सचिव ने किया. इसके बाद सेना, नौसेना, वायुसेना और दिल्ली पुलिस के जवानों की संयुक्त टुकड़ी द्वारा प्रधानमंत्री को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया.
यहां देखें संबोधन लाइव
ध्वजारोहण के दौरान 1721 फील्ड बैटरी द्वारा स्वदेशी 105 एमएम लाइट फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी जायेगी. ठीक इसी समय भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने लाल किला परिसर पर पुष्प वर्षा की जायेगी
5000 विशेष अतिथि और कड़े सुरक्षा इंतजाम
समारोह को समावेशी बनाते हुए देश के अलग-अलग क्षेत्रों से लगभग 5,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है. इनमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा, किसान, महिला उद्यमी और विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं.
सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने अभेद्य व्यवस्था की है. लाल किला और आसपास के इलाकों में 1000 से अधिक एआई (AI) आधारित सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन रोधी प्रणाली और बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैनात किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2026 07:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

