जम्मू-कश्मीर : उरी गैस सिलिंडर हादसे के पांचवें पीड़ित की दिल्ली के एक अस्पताल में हुई मौत
जम्मू-कश्मीर के उरी में गैस सिलिंडर फटने की घटना की चपेट में आए पांचवें पीड़ित की शनिवार को नई दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई.
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के उरी में गैस सिलिंडर फटने की घटना की चपेट में आए पांचवें पीड़ित की शनिवार को नई दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई. 27 मई को बारामूला जिले के उरी में घर में रसोई गैस सिलिंडर फटने से एक महिला और उसकी तीन बेटियों सहित एक परिवार के चार सदस्यों की पहले ही मौत हो गई थी.
प्रशासन ने सिलैंडर फटने की घटना में घायल हुए पांचवें पीड़ित, एक छह वर्षीय लड़के को गुरुवार को विशेष उपचार के लिए दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया था. जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने इस त्रासदी में अपने पूरे परिवार को खो देने वाले लड़के के पिता को 8.50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की है.
Tags
संबंधित खबरें
मानवीय पहल: मुजफ्फरपुर-दिल्ली ट्रेन में कन्फर्म टिकट होने के बावजूद खड़ा रहने को मजबूर हुआ कोरियाई यात्री, RPF जवान की मदद से मिली सीट; VIDEO वायरल
Farooq Abdullah Assassination Attempt: ‘मेरे दिल में कभी किसी के लिए नफरत नहीं,' खुद पर हुए हमले के बाद बोले पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला
Jammu And Kashmir: जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, शादी समारोह में नज़दीक से चली गोली; बाल-बाल बचे नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख
तरनजीत सिंह संधू बने दिल्ली के नए उपराज्यपाल: शपथ ग्रहण के बाद बोले- 'चुनौतियों को अवसरों में बदलना हमारी प्राथमिकता' (Watch Video)
\