दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल में बंद है,लेकिन दिल्ली में उनके कार्यकर्ता और समर्थक पूरी तरह से मैदान में डटें हुए है. आज दिल्ली के सीआर पार्क में 'वॉकथॉन-वॉक फॉर केजरीवाल' कार्यक्रम बीजेपी की वाशिंग मशीन से कैसे भ्रष्टाचारी धुल कर बाहर आता है, इसका नमूना दिखाया गया. इस समय दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज , आतिशी समेत बड़ी संख्या में आप के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे. मंच पर एक बड़ी वाशिंग मशीन रखी गई थी, जिसमें जो भी भ्रष्टाचारी जाता , वो बीजेपी के कपडे पहनकर बाहर आता. सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया की ,' बीजेपी ने असम के अभी के सीएम हिमंता सरमा जब कांग्रेस में थे, तो उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाएं , बुकलेट बांटे. लेकिन बाद में इन्हें बीजेपी की वाशिंग मशीन में डाला गया और सीएम बनाया गया. यह भी पढ़े :Pune: एक तानाशाह होने से बेहतर है एक मिलीजुली सरकार बने -संजय राउत -Video
देखें वीडियो :
भाजपा की वाशिंग मशीन का पूरा वीडियो pic.twitter.com/3aGBaqPSOl
— AAP (@AamAadmiParty) April 28, 2024












QuickLY